Bay Leaf Tea Recipe: चाय का अधिक सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है, लेकिन अगर सही तरीके और सही चीजों के साथ मिलाकर चाय बनाई जाए तो वो हेल्थ के साथ ब्यूटी के लिहाज से भी फायदेमंद हो सकती है। ऐसी एक चाय तेज पत्ते के साथ बनाई जाती है जिसका सेवन करने से शरीर में कई विटामिन की पूर्ति हो सकती है। साथ-साथ आपकी सुंदरता भी बढ़ सकती है। वजन घटाना हो या इम्यूनिटी को बूस्ट करना हो, तेज पत्ते की चाय काफी फायदेमंद मानी जाती है।
तेज पत्ते की चाय पीने के फायदे
तेज पत्ते की चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है और सर्दियों में तेज पत्ते की चाय का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इम्यूनिटी बूस्ट होती है जो बीमारियों से दूर रखने में मददगार होता है। शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी तेज पत्ते की चाय फायदेमंद है।
तेज पत्ते की चाय कैसे बनाएं? (Bay Leaf Tea Recipe)
- सबसे पहले तेज पत्ते को अच्छे से धो लें।
- गैस पर एक बर्तन रखें और उसमें पानी उबलने के लिए रखें।
- इसमें दालचीनी पाउडर और तेजपत्ता डालकर अच्छे से उबालें।
- करीब 10 मिनट तक उबाल आने दें, इस तरह से चाय तैयार है।
- अब तेजपत्ते की चाय को पीने के लिए पहले कप में छान लें।
- इसके बाद आप चाहें तो इसमें शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं।
ये भी पढ़ें- तेजपत्ते के ये फायदे जान आप भी शुरू कर देंगे इसका तड़का लगाना
दिन में कितनी बार पी सकते हैं तेजपत्ते की चाय?
सर्दियों में तेजपत्ते की चाय को एक से दो बार पी सकते हैं, लेकिन गर्मियों में ये चाय एक बार ही पिएं। तेजपत्ते चाय की तासीर गर्म है और ज्यादा सेवन करना सही नहीं होता है। आप खाली पेट तेजपत्ते की चाय पी सकते हैं। इसे लगातार पिएंगे तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क खुद नजर आने लगेगा।
तेजपत्ता चाय के अन्य फायदे
तेजपत्ता की चाय से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सकता है। विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन सी, मैंगनीज, आयरन और कैल्शियम और जैसे कई विटामिन की पूर्ति की जा सकती है। तेजपत्ते की चाय एक डिटॉक्स ड्रिंक है जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है। पाचन क्रिया और लिवर फंक्शन में सुधार होता है।
सेहत के साथ सुंदरता का ख्याल
तेज पत्ते का काम सिर्फ आपकी सेहत का ख्याल रखना नहीं है बल्कि त्वचा के लिए भी तेज पत्ते की चाय फायदेमंद मानी जाती है। चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे, ब्लैकहेड्स, झुर्रियां आदि से छुटकारा दिलाने में तेज पत्ते की चाय फायदेमंद है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Weight Loss Fruits: सर्दियों में तेजी से वजन घटाएगा ये फल, जानें खाने के फायदे
संबंधित खबरें
रोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
2 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
6 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
20 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
23 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines