Basundi Recipe: कुछ लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। इसलिए उनको हर रोज कुछ नया और स्वादिष्ट खाने को चाहिए होता है, लेकिन रोज-रोज एक जैसी मिठाईयां खाकर बोर होने लगते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ नया और बेहद स्वादिष्ट डेजर्ट लेकर आए हैं, जिसको खाने से आपका दिन बन जाएगा।
जी हां, हम बात कर रहे है लोकप्रिय मिठाई बांसुदी की, जिसका स्वाद बेहद लजीज होता है। ये मिठाई लगभग रबड़ी के जैसी होती है, जो फैट वाले दूध से बनाई जाती है। इसकी सबसे खास बात ये होती है कि ये ठंडी होने पर और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।
रबड़ी और बांसुदी में बस इतना-सा अंतर होता है कि रबड़ी गाढ़ी और बांसुदी बहुत पतली है। इसलिए ये और भी टेस्टी लगती है। चलिए जान लेते हैं कि आखिर इस लजीज डेजर्ट को कैसे बनाते हैं।
बांसुदी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
फैट वाला मिल्क 1 लीटर, चीनी 1/4 कप, इलायची पाउडर 1/4 टेबल स्पून, बादाम, पिस्ता और केसर सजाने के लिए
बांसुदी बनाने की आसानी विधि
बांसुदी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़ी कड़ाही या फिर पैन लेना हैं और इसमें ½ कैन मिल्क डाल दें। इसके बाद दूध को उबलने दें और इसे बीच-बीच में चलाते रहे। इसके बाद दूध आधा हो जाएगा और गाढा हो जाएगा।
फिर जब दूध आधा हो जाएं, तो इसमें इलायची पाउडर और चीनी डाल दें और इसे धीमी आंच पर अच्छे से पकने दें और चलाते रहे। इसके बाद दूध को एक बर्तन में निकाल लें और इस पर बादाम पिस्ता और केसर डालकर इसे अच्छे से सजा लें। आपकी लजीज बांसुदी तैयार है।
अगर आप इसे ठंडा खाना चाहते हैं, तो इसे ठंडा होने दें और फिर इसे परोसें। (बांसुदी को ठंडा और गर्म दोनों तरह से खाया जा सकता है, हालांकि ठंडा होने पर इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।)
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
10 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
15 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
19 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
20 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines