Basant Panchami Dishes: इस साल 23 जनवरी, शुक्रवार यानी आज बसंत पंचमी मनाई जा रही है. यह दिन बसंत ऋतु के आगमन और मां सरस्वती के प्राकट्य के अवसर पर मनाया जाता है. इस दिन पीले पकवान बनाने का विशेष महत्व होता है. नाश्ते से लेकर डिनर तक में पीली चीजें खाने की कोशिश की जाती है. वहीं, मां सरस्वती के भोग (Ma Saraswati Bhog) में और पूजा के बाद प्रसाद में भी सभी को बेसन का हलवा (Besan Ka Halwa) दिया जा सकता है. ऐसे में आप भी जान लीजिए घर पर किस तरह तैयार की जाती है यह आसान और स्वादिष्ट रेसिपी. बस कुछ ही इंग्रीडिएंट्स के साथ सिंपल से स्टेप्स में आप बसंत पंचमी पर खुशबूदार और दानेदार बेसन का हलवा तैयार कर सकेंगे.
बेसन का हलवा बनाने की रेसिपी | Besan Halwa Recipe
बेसन- 1 कप
घी – ½ कप
चीनी – ¾ कप (स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
पानी या दूध- 2 कप (दूध के इस्तेमाल से हलवा ज्यादा क्रीमी बनता है)
इलायची पाउडर- ½ छोटा चम्मच
सूखे मेवे: काजू, बादाम, पिस्ता (कटे हुए)
विधि –
- सबसे पहले मीठा पानी तैयार करें. इसके लिए चीनी को पानी या दूध में डालकर पका लें. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो गैस बंद कर दें. इसमें आपको ज्यादा उबाल लाने की जरूरत नहीं है.
- अगले स्टेप में बेसन को भूनें. तरी वाली कड़ाही में ही घी को गर्म कर लें. अब इसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें.
- बेसन जब पकने लगे और इसका रंग भूरा हो जाए तो इसमें से खुशबू आने लगेगी, इस स्टेप में आंच तेज ना करें नहीं तो बेसन जल सकता है.
- पानी या घी वाली चाशनी डालकर बेसन को पकाएं. इससे बेसन में चीनी अच्छे से घुल जाएगी. बेसन को पकाकर अच्छी तरह सुखा लें. ध्यान रखें कि इसमें गांठें ना बनें.
गाढ़ा हो जाने के बाद बेसन में इलायची का पाउडर और सूखे मेवे डाल लें. बस परोसने के लिए तैयार है आपका स्वादिष्ट, खुशबूदार और दानेदार बेसन का हलवा. इसे पूजा में भोग चढ़ाने के लिए, प्रसाद के लिए, बच्चों को स्कूल भेजने के लिए या घर में ही खाने के लिए जरूर बनाएं.
यह भी पढ़ें – Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर इस तरह बनाएं पीले मीठे चावल, भोग और प्रसाद दोनों के लिए हैं परफेक्ट
संबंधित खबरें
दिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
1 hr agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
3 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
3 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
6 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
22 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines