हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बसंत पंचमी की पूजा में पहनें येलो कलर के ये ट्रेंडी सलवार सूट, मिलेगा एकदम ब्यूटीफुल लुक

Yellow Outfits For Women: आज के दिन मां सरस्वती की पूजा के लिए पीले रंग के सूट तलाश रही हैं तो वार्डरोब से इन सूट को निकालें और वियर करें. यकीनन आपका लुक बहुत ही सुंदर और आकर्षक लगेगा.

विज्ञापन
बसंत पंचमी के लिए ट्रेंडी येलो सूट डिजाइंस. Image Credit- Shutterstock and Instagram

Yellow Outfits For Women: आज बसंत पंचमी है और घरों में त्योहार की तैयारी हो रही होगी. यह त्योहार वैसे ही ज्ञान, कला और खुशियों का प्रतीक माना जाता है. इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है और पीला रंग शुभ माना जाता है. ऐसे में अगर आप पूजा के लिए कुछ खास पहनना चाहती हैं, तो येलो कलर का सलवार सूट सबसे परफेक्ट चॉइस हो सकता है. यह रंग ना सिर्फ ट्रेडिशनल लगता है, बल्कि चेहरे पर अलग ही निखार भी लाता है. अगर आपने खरीदारी नहीं की है तो यकीनन इस लेख में बताए गए आइडियाज मददगार साबित हो सकते हैं. यहां पर हम आपको सलवार सूट के ऐसे आइडियाज बता रहे हैं, जो आपकी अलमारी में भी आसानी से मिल जाएंगे. आप उन्हें निकालकर आसानी से कैरी कर सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- बसंत पंचमी पर इस तरह बनाएं बेसन का हलवा, सभी स्वाद लेकर खाएंगे यह दानेदार और खुशबू वाला हलवा

बसंत पंचमी के लिए सूट के आइडियाज | Basant Panchami Yellow Suit Ideas

विज्ञापन

अनारकली येलो सूट- अगर आप पूजा में थोड़ा रॉयल और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो अनारकली सूट पहनने के बारे में सोच सकती हैं. आप हल्की कढ़ाई या गोटा पट्टी वर्क वाला येलो अनारकली सूट सिलेक्ट करें और अपने लुक को ग्रेसफुल बनाएं.

स्ट्रेट कट येलो सलवार सूट- अगर सिंपल सूट पसंद कर सकती हैं, पूजा के लिए स्ट्रेट कट येलो सलवार सूट बेस्ट रहेगा. इसमें आप बहुत ही आसानी से पूजा कर सकती हैं. आप इसे हल्की प्रिंटेड या प्लेन डिजाइन में चुन सकती हैं.

विज्ञापन

चिकनकारी येलो सूट- आप चिकनकारी येलो सूट भी पहन सकती हैं. इसके ऊपर से वूलन कोट वियर कर सकती हैं. लखनऊ की चिकनकारी कढ़ाई येलो कलर के साथ अच्छी लगेगी. यह सूट पूजा के लिए एकदम सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देने का काम करेगा.

वूलन सूट- आप वूलन सूट भी पहन सकती हैं. अगर आप थोड़ा हैवी और ट्रेडिशनल पहनना चाहती हैं तो सिल्क या चंदेरी फैब्रिक का येलो सूट ट्राई करें. यह फैब्रिक पूजा-पाठ के मौके पर काफी शुभ और क्लासी माना जाता है.

विज्ञापन

स्टाइलिंग टिप्स

  • इन सूट के साथ आपको चोटी बांधने के बारे में सोचना चाहिए.
  • मेकअप बिल्कुल लाइट रखें और लिपस्टिक थोड़े डार्क कलर की लगाएं.
  • सूट के साथ अलग से शॉल या स्टोल कैरी करना बेस्ट रहेगा.

इसे भी पढ़ें- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर हम पीले कपड़े क्यों पहनते हैं? क्या आप जानते हैं इसका प्राकृतिक, धार्मिक और मनोवैज्ञानिक कारण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola