डॉ. नेने अक्सर हेल्थ से जुड़े टिप्स और न्यूट्रिशन संबंधी जानकारी अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर शेयर करते हैं। 25 मार्च को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने गर्मियों में शरीर को ठंडा और डिटॉक्स रखने के लिए जौ का पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने इसे नेचुरल कूलेंट बताया, जो शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक है। आइए जानते हैं डॉ. नेने की इस खास ड्रिंक की रेसिपी।
जौ का पानी कैसे बनाएं?
डॉ. नेने के अनुसार, जौ का पानी बनाना बहुत आसान है और इसे रोज पीने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।
बनाने की विधि:
1. एक पैन में 4 कप पानी लें।
2. 1/4 कप पर्ल बार्ले (छिलका हटाया हुआ जौ) डालें और 5-10 मिनट तक उबालें।
3. उबालने के बाद इसे छान लें और बचा हुआ पानी एक गिलास में डालें।
4. स्वाद के लिए इसमें एक चुटकी नमक, थोड़ा शहद और नींबू का रस मिला सकते हैं।
यह ड्रिंक न सिर्फ गर्मियों में आपको ठंडा रखेगा बल्कि आपके शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करेगा।
जौ का पानी पीने के फायदे
Medicalnewstoday.com की जुलाई 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, जौ और जौ से बने खाद्य पदार्थों के कई लाभ होते हैं। इसके 5 प्रमुख फायदे हैं:
1. फाइबर से भरपूर
जौ में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह आंतों की सफाई करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।
2. कोलेस्ट्रॉल कम करता है
नियमित रूप से जौ का पानी पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है, जिससे दिल की सेहत अच्छी रहती है। यह हृदय रोग को भी कम करता है।
3. पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है
यह आंत में गुड बैक्टीरिया के बैलेंस को बनाए रखता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यदि आपको अपच, गैस या पेट से जुड़ी कोई और समस्या रहती है, तो जौ का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
4. ब्लड शुगर कंट्रोल करता है
जौ का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
5. वजन घटाने में मदद करता है
जौ का पानी पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग करने से हम बचते है। यह वजन कम करने में भी मदद करता है और शरीर को एनर्जी देता है।
ये भी पढ़ें – नारियल पानी या नींबू पानी, गर्मियों के लिए कौन सा ज्यादा हाइड्रेटिंग?
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
2 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
4 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
5 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
9 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
10 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
12 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines