Banarasi Halwa Recipe: बनारसी पान के बारे में तो आप काफी सुना होगा, लेकिन क्या कभी बनारसी हलवा खाया है? अगर नहीं, तो आप इसे अपने घर में आसान विधि से बना सकते हैं। स्वाद में बेहद स्वादिष्ट बनारस का हलवा आप अपने घर में बना सकते हैं। जब भी कुछ मीठा खाने का मन करे तो सूजी नहीं बल्कि इस बनारसी हलवा को चख सकते हैं। आइए बनारसी हलवा की रेसिपी जानते हैं।
Banarasi Halwa Recipe Ingredients in Hindi
- 2 कप- कद्दू
- 3 कप- दूध
- 3 से 4 कप- चीनी
- 1/2 कप- देसी घी
- 3/4 कप- मावा (खोया)
- 14 से 15- बादाम
- 14 से 15- काजू
- 1/2 टी स्पून- इलायची पाउडर
How to make Banarasi Halwa in Hindi
बनारसी स्टाइल में हलवा बनाने के लिए पहले कद्दू को अच्छे से काट लें और काटकर उसका नरम गूदा निकाल लें। ऊपर से छिलका उतार कर अलग रख दें। इसके बाद मिक्सल में कद्दू के टुकड़े काटकर पीस लें। अब एक पेस्ट की तरह ये तैयार हो जाएगा।
गैस पर एक कड़ाही गर्म होने के लिए रखें और उसमें दूध को मीडियम आंच पर गर्म कर लें। बीच-बीच में चम्मच से इसे चलाते भी रहें। दूध में उबाल आने लगे तो कद्दू का पेस्ट इसमें डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। थोड़ी देर इसे पकने दैं और चम्मच से चलाते रहें, वरना कद्दू का पेस्ट कड़ाही से चिपक सकता है। इसमें गाढ़पन आनें दे और फिर गैस को बंद कर दें।
गैस पर एक दूसरी कड़ाही रखें और उसमें घी डालकर गर्म कर लें। इसके बाद इसमें काजू-बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स को तल लें और फिर एक प्लेट में निकाल कर रख लें। इसके बाद घी में मावा यानी खोया को अच्छे से भून लें। इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाकर 1 से 2 मिनट तक मीडियम आंच पर पका लें।
इसके बाद इसमें दूध और कद्दू का मिश्रण भी मिला दें। ऊपर से तले हुए ड्राई फ्रूट्स के साथ इलायची पाउडर मिक्स कर दें। इस तरह से बनारसी हलवा तैयार हो जाएगा। आप इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
13 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
16 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
18 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
19 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
22 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines