Banana Hair Mask Benefits: बाल हमारी खुबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। इसके लिए इनका विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए लेकिन केमिकल से बने प्रॉडक्ट का यूज हम ज्यादातर कर रहे है। जिनसे इन्हें काफी ज्यादा नुकसान होता है। इसके लिए इनकी नेचुरल केयर करना बेहद जरूरी है, जिनकी मदद से इन्हें लम्बे समय तक सुरक्षित रखा जा सके और खुबसूरती बरकरार रहें। इसलिए आज हम बात करने जा रहे हैं कुछ नेचुरल हेयर पैक के बारे में जिनका इस्तेमाल करके बालों को सुरक्षित रखा जा सकता है और पैसों की भी बचत की जा सकती है केले का हेयर पैक इसके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है, जो बड़ी आसानी के साथ हर जगह के बाजारों और बागानों में मिल जाता है। इसके कई फायदे हमारे बालों को मिलते है। इसकी मदद से हेयर सेल्स मजबूत , डैड्रफ दूर और घने बालों को बढ़ावा मिलता है तो आइए जानते हैं, केले से बनने वाले हेयर पैक के बारे में जिनकी मदद से कई प्रॉब्लम से बचा जा सकता है।
केले और एलोवेरा का हेयर पैक
केले और एलोवेरा का हेयर पैक बनाकर लगाने से हम अपने बालों को कई होने वाले नुकसानों से बचा सकते हैं। केले में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैड्रफ दूर करने में मदद करते हैं।इसकी मदद से नए हेयर सेल्स बनते हैं और बाल घने होते हैं। रूसी की समस्या को दूर करने में केला कारगर है। वहीं एलोवेरा कई औषधीय गुणों और तत्वों से भरपूर होता है, जो स्किन और बालों से जुड़ी कई परेशानियों को कम करता है। बालों की ग्रोथ के लिए इसका जेल सबसे अच्छा उपाय साबित होता है। केले और एलोवेरा का हेयर पैक बनाने के लिए एक केला लें और इसे तब तक मैश करें जब तक कि एक स्मूथ पेस्ट न तैयार हो जाए। इसके बाद केले के पेस्ट में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इन दोनों चीजों को मिलाकर बालों में लगाएं और लूज बन में बांध लें। आधे घंटे इस मास्क को बालों में लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से शैम्पू के साथ धूल लें।
केले और अंडे का नेचुरल हेयर पैक
केले और अंडे का हेयर पैक बालों में लगाकर मजबूत और घना बनाया जा सकता है। प्रोटीन से भरपूर अंडा न सिर्फ सेहत, बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद है, जो आपके बालों की समस्या को दूर करने के लिए अच्छा उपाय है। बालों में अंडा लगाने के फायदे अनेक हैं। यह न सिर्फ आपके बालों को झड़ने से रोक सकता है, बल्कि उन्हें बढ़ने में भी मदद कर सकता है।अंडे की सफेदी का इस्तेमाल ऑयली बालों के लिए किया जा सकता है। वहीं अंडे की जर्दी रूखे बालों को पोषण देने और उन्हें चमकदार और झड़ने से रोकने के लिए बेहतर होती है। केले और अंडे का हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में 1 अंडे को अच्छी तरह से मिला लें, इसके बाद 1 केले को पेस्ट के साथ 2 चम्मच शहद मिलाकर हेयर पर नरम हाथों के साथ मसाच करें। इसे बालों-स्कैल्प पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद बालों शैंपू से धो लें।
केले और दही के हेयर पैक का फायदा
केले और दही का हेयर पैक का यूज करके बालों से जुड़ी काफी परेशानियों बचा जा सकता है। दही में पोटेशियम और अन्य खनिज होते हैं जो बालों को काफी अधिक मात्रा में पोषण तत्व देते हैं और स्वस्थ बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं और यह बालों को पतला होने से भी रोकते हैं। आपके बालों की ऊपरी परत पर एक प्रोटेक्शन लेयर तैयार कर देती है, जिससे सूरज की हानिकारक किरणें, तेज गर्म हवाएं और ठंडी रूखी हवाएं आपके बालों को डैमेज नहीं कर पाती हैं। इसलिए केले और दही का हेयर पैक बालों के लिए काफी अच्छा साबित होता है। इसका हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी दही लें और इसमें 2 चम्मच शहद मिला लें और 1 केले के पेस्ट को इसमें अच्छे से मिक्स कर दें और कुछ टाइम बाद रखकर 20 मिनट बाद बाल धो लें। इससे बालों की जड़ों में मजबूती आएगी और ये लंबे होने लगेंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
28 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines