Banana Egg Cake: केले और अंडे से बना ये खास केक हार्ट से लेकर दिमाग तक को रखेगा हेल्दी, जानें रेसिपी

Banana Egg Cake: सर्दियों के मौसम में अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो केले और अंडे से टेस्टी और हेल्दी केक तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि…

Banana Egg Cake

Banana Egg Cake

Banana Egg Cake: सर्दियों में केला और अंडा खाने से कई फायदे मिलते हैं, क्योंकि ये दोनों ही कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जहां केले में पोटेशियम, विटामिन बी 6, सी, मैग्नीशियम और फाइबर होते हैं। वहीं, अंडे में प्रोटीन, विटामिन बी12 और डी, जिंक, सेलेनियम, कैल्शियम और रिबोफ्लेविन पाए जाते हैं। इन दोनों को खाने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, हार्ट और ब्रेन से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं। साथ ही ये आपके फोकस को भी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इन दोनों को मिलाकर आप घर पर ही टेस्टी और हेल्दी केक बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी…

विज्ञापन

केक को बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक कटोरे में दो अंडे, दो केले और 1 चम्मच चीनी का पेस्ट तैयार कर लें।

विज्ञापन

2. इसके बाद इस पेस्ट को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।

3. अब एक पैन में थोड़ी सी मूंगफली और काजू को ड्राई रोस्ट कर लें।

विज्ञापन

4. इसके बाद इसे ठंडा कर के पीस लें।

5. एक पैन में एक कप पानी को गर्म करें और उसमें एक कप चीनी डालें।

विज्ञापन

6. इसे तब तक पकाएं जब तक ये अच्छे से मिलकर लाल न हो जाए।

7. अब इस चीनी के घोल को एक स्टील के टिफिन बॉक्स में डालकर फैला लें।

विज्ञापन

8. इसके बाद एक कटोरे में एक कम मैदा डालकर उसमें काजू और मूंगफली का पाउडर डालें और साथ ही केले और अंडे का पेस्ट भी डाल दें।

विज्ञापन

9. अब इसमें आधा चम्मच बेकिंग पाउडर 1 चम्मच कोको पाउडर डालें और इन सभी को अच्छे से मिला लें।

10. इस मिश्रण को चीनी के घोल वाले टिफिन में डाल दें और टिफिन का ढक्कन बंद कर दें।

विज्ञापन

11. अब एक कुकर में आधा लीटर पानी डालकर इसके अंदर स्टील के स्टैंड को रख दें।

12. इसके इस स्टैंड पर टिफिन को रखें और कुकर को बंद कर दें।

विज्ञापन

13. साथ ही इसकी सीटी को निकाल कर रख दें और 20 मिनट के लिए हल्के आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।

14. अब आपका केक तैयार है इसे आप एक प्लेट में निकाल लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ