Banana Benefits: उम्र बढ़ने के साथ-साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिसके कारण सर्दियां आते ही जोड़ों में दर्द रहने लगता है। इसके लिए कई लोग सप्लीमेंट भी लेते हैं, जो कुछ समय के लिए ही उन्हें दर्द से राहत दिलाते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट को सही रखते हैं, तो इससे लंबे समय तक दर्द से छुटकारा मिल सकता है, जिसमें से एक केला भी है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और आपको जोड़ो और घुटनों के दर्द से राहत दिला सकता है। केला खाने से सूजन भी कम होती है और वजन को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं किस तरह केला आपको जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है?
कैसे करें सेवन
अगर आप भी जोड़ों के दर्द और घुटनों के दर्द से परेशान रहते हैं और आपको उठने और बैठने में परेशानी होती है, तो इसके लिए आप केले, बादाम और किशमिश का शेक बनाकर पी सकते हैं। इस शेक को बनाने के लिए आप 2 केले, 5 से 6 बादाम और 10 से 12 किशमिश को मिक्सी में पीस लें और इस शेक को हर रोज पिएं।
ये भी पढ़ें- इस रहस्यमय बीमारी के पुणे में मिले 35 केस, शुरुआती संकेत क्या?
पोटेशियम से भरपूर
केले में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों के हेल्थ लिए बहुत जरूरी है। पोटैशियम शरीर के एसिड-बेस बैलेंस को कंट्रोल करता है। इसके अलावा ये शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करता है। पोटैशियम हेल्दी एसिड-बेस बैलेंस को बढ़ावा देकर हड्डियों को मजबूत बनाता है और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
केला एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा सोर्स हैं, जैसे कि विटामिन सी और विटामिन ई। एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स को बेअसर करके एंटीऑक्सीडेंट जोड़ों के भीतर सूजन और ऑक्सीडेटिव के नुकसान को कम करने में मदद कर सकते हैं।
मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत
केले मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, ये एक ऐसा मिनरल है जो मांसपेशियों और नर्व को एक्टिव बनाने में मदद करता है। ये सूजन और जोड़ों के दर्द सहित कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा मैग्नीशियम गठिया जैसी बीमारी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- इस चाय में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम, जानें इसके फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
14 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
17 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
21 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines