Bali Tourism: दुनिया के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस बाली जाने के लिए भी अब आपको और ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। दरअसल इंडोनेशिया के बाली में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ये बड़ा ऐलान हुआ है। ‘Island of Gods’ कहे जाने वाले बाली को लेकर ये घोषणा इंडोनेशिया सरकार ने की है। यह टूरिस्ट टैक्स उन सभी लोगों को देना होगा जो विदेशों से बाली आ रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भूटान ने भी इस तरह की घोषणा की हुई है। चाहे आप कितनी भी बार बाली जाएं आपको हर बार ये टूरिस्ट टैक्स देना होगा। सबसे बड़ी बात तो ये कि बच्चों पर भी ये टैक्स लिया जाएगा।
कैसे भरें ये टैक्स?
यह टूरिस्ट टैक्स आप या तो ‘Love Bali’ ऐप से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं या फिर एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर भी आप इसे ऑफलाइन जमा कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक यह टूरिस्ट टैक्स लगभग 10 डॉलर (830 रुपये) होगा।
गाइडिंग टिप्स
- सोच समझकर प्लान करें ट्रिप: बाली इसके खूबसूरत तटों के लिए जाना जाता है लेकिन इंडोनेशिया में बाली के अलावा भी कई ऐसी जगहें हैं जो देखने लायक हैं। ऐसे में, आप अपनी ट्रिप में इंडोनेशिया की बाकी जगहों को भी जोड़ सकते हैं जिससे आपको एक ही बार का टूरिस्ट टैक्स देना होगा और आप कई जगह घूम भी लेंगे। और अगर आप इंडोनेशिया की किसी और जगह से बाली में एंट्री करते भी हैं तब भी आपको एक ही बार ये टैक्स देना होगा।
- ज्यादा टाइम तक रुकने की सोच कर आएं: हर व्यक्ति का टैक्स अगर आप दे ही रहे हैं तो आपको ज्यादा दिन रुकना चाहिए। इससे आप टैक्स में भरे पैसे का सही तरह से इस्तेमाल कर पाएंगे। कोशिश करें कि आप अपनी इस यात्रा में ऐसी जगहों पर जाएं जिनके बारे में कम लोग जानते हों जैसे बाली की संस्कृति से जुडी जगहें।
- लोकल होटलों पर ठहरें: बड़े-बड़े होटल और गेस्टहाउस न चुनकर छोटे और लोकल होटल में ठहरने की कोशिश करें। इससे आपका काफी पैसा बचेगा।
संबंधित खबरें
नवरात्रि व्रत में खाएं मखाना-ड्राई फ्रूट के लड्डू, स्वाद के साथ ताकत भी
2 hrs agoSuji Halwa Recipe: कंजकों के लिए ऐसे बनाएं सूजी का हलवा, बनेगा मुलायम
9 hrs agoनवरात्रि के सातवें दिन सभी को दीजिए महासप्तमी की बधाई, भेजिए ये शुभकामनाएं
12 hrs ago6 महीने बाद चला रहे गीजर? यूज करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल
1 day agoरजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, ऐसे भेजें शुभकामनाएं
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
2 days agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
2 days agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines