Baldness Treatment: एक वक्त था जब गंजेपन को बुढ़ापे की निशानी समझा जाता था, लेकिन आजकल 25 से 30 साल के युवा भी हेयर फॉल के शिकार हो रहे हैं। इसके पीछे की वजह उल्टा सीधा खानपान और गलत लाइफस्टाइल हो सकते हैं।
कई लोगों के बाल तो शादी करने से पहले ही लगभग पूरी तरह झड़ जाते हैं और फिर उन्हें शर्मिंदगी और लो कॉन्फिडेंस का शिकार होना पड़ता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कुछ मामलों में ऐसा जेनेटिक कारणों से हो सकता है, लेकिन ज्यादातर केस में ये अनहेल्दी फूड हैबिट्स की वजह से होता है।
बाल झड़ने की पीछे कोई लंबी बीमारी, शारीरिक व मानसिक तनाव, दवाइयों के साइड इफेक्ट्स या पोषण में किसी चीज की कमी भी हो सकती है। आइए हम आपके लिए उन चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।
आपको गंजेपन से बचाएंगी ये चीजें
1. आंवला-नीम का ऐसे करें उपयोग
आंवला और नीम की मदद से आप गंजेपन से राहत पा सकते हैं. ये बालों को वापस लाने में मददगार हैं। इसके लिए थोड़ा सा आंवले का पाउडर और नीम की पत्तियों को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें। इस पानी से हफ्ते में दो बार अपने सिर को धोयें। इससे बालों का झड़ना भी रुक जायेगा और नये बाल भी उगने लगेंगे।
2. मुलेठी का इस तरह करें उपयोग
बालों को वापस लाने और गंजापन दूर करने के लिए आप मुलेठी का सहारा ले सकते हैं. इसके लिए थोड़ी सी मुलेठी लें और इसमें दूध की कुछ बूंदे डालें, साथ ही एक चुटकी केसर भी डाल लें। फिर इसको पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को रात में सोने से पहले अपने सिर पर लगायें और सुबह शैम्पू कर लें। ऐसा करने से बालों का झड़ना कम होने लगता है।
3. प्याज का ऐसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले प्याज को छीलकर बीच से दो हिस्सों में काट लें। अब इस प्याज को सिर में उस जगह पर धीरे-धीरे रोजाना पांच-सात मिनट तक रगड़ें जहां से बाल ज्यादा झड़ रहे हैं। इससे बालों का झड़ना भी बंद होगा और नए बाल भी आने लगेंगे।
Disclaimer:
खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है. आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें. हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है.
संबंधित खबरें
सफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 hr agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
3 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
3 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
6 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
7 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
9 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
21 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines