हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Baking Soda For Hair: बालों की खूबसूरती को बढ़ा देता है बेकिंग सोडा, ये रहा लगाने का तरीका

विज्ञापन
Baking Soda For Hair

Baking Soda For Hair: बाल आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन आज के समय की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खराब खान-पान और बढ़ते प्रदूषण के कारण आपके बाल डल और फ्रिजी हो जाते हैं। जिससे आपकी पर्सनेलिटी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।

इससे बचने के लिए आप कई तरह के मंहगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स लेते हैं जोकि महंगे होने के साथ-साथ केमिकल से भरपूर भी होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बालों में बेकिंग सोडा लगाने की विधि लेकर आए हैं। बेकिंग सोडा कई ऐसे गुणों से भरपूर होता है जिससे बालों की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

वैसे तो बेकिंग सोड़े को खाने बनाने में उपयोग किया जाता है। लेकिन ये आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बालों में बेकिंग सोडा लगाने से आपकी स्कैल्प क्लीन रहती है। इसके साथ ही इससे डेंड्रफ और हेयर ड्राईनेस की समस्या भी दूर होती है। जिससे आपके बाल हेल्दी और चमकदार बनते हैं, तो चलिए जानते हैं बालों में बेकिंग सोडा इस्तेमाल करने का तरीका-

विज्ञापन

बेकिंग सोडा हेयर मास्क बनाने की सामग्री-

  • आधा कप पानी
  • एक चम्मच बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा हेयर मास्क कैसे बनाएं? (How To Make Baking Soda Hair Mask)

  • बेकिंग सोडा हेयर मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कप लें।
  • फिर आप इसमें आधा कप पानी और एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
  • इसके बाद आप बेकिंग सोडा को पानी में घोलते हुए अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब आपका बेकिंग सोडा हेयर मास्क बनकर तैयार हो चुका है।

बेकिंग सोडा हेयर मास्क लगाने के तरीके ((How To Use Baking Soda For Hair)

  • बेकिंग सोडा हेयर मास्क को आप अपने बालों की जड़ों और सिरे तक अच्छी तरह से लगाएं।
  • फिर आप इसको कम से कम 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद आप बालों को माइल्ड शैम्पू से धोएं और कंडीशनर लगाएं।
  • अगर आपके बाल बहुत अधिक ऑयली हैं तो लगाने से पहले बालों को शैम्पू कर लें।
  • फिर आप बेकिंग सोडा हेयर मास्क को लगाएं।
  • बेकिंग सोडा हेयर मास्क को आप हफ्ते में एक बार उपयोग कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola