हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इन 3 एक्ट्रेस से इंस्पायर होकर चुनें बैकलेस ब्लाउज डिजाइन, मिलेगा स्टाइलिश लुक

गर्मियों के मौसम में अगर आप कंफर्टेबल रहते हुए साड़ी लुक को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो इसके लिए बॉलीवुड की एक्ट्रेस को फॉलो कर सकती हैं। ये बैकलेस ब्लाउज डिजाइन आपको भीड़ से अलग रखने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Backless Blouse Designs

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हर कोई हल्के कपड़े पहनना पसंद करता है। साथ ही स्टाइलिश लुक में भी रहना चाहते हैं, खास करके महिलाएं। ऐसे में अगर आपको भी खास मौके पर साड़ी पहना पसंद है तो बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पायर होकर बैकलेस ब्लाउज डिजाइन चुन सकते हैं। एथनिक वियर में साड़ी हमेशा से पसंदीदा रही है और इसे अक्सर शानदार ब्लाउज डिजाइन के साथ पहना जाता है। इससे आपकी साड़ी और भी बेहतर और एक अच्छा लुक देती है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन एक्ट्रेस को फॉलो कर सकती हैं?

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट की मोटी पट्टियों वाला बैकलेस ब्लाउज एक ग्लैमरस ऑप्शन है, जो उनकी साड़ी को और भी स्टाइलिश और बेहतर बना रहा है। बोल्ड डिजाइन एक शानदार स्टेटमेंट देता है, जिसे आप खास मौके के लिए ट्राई कर सकते हैं। ये ब्लाउज उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो अपने साड़ी लुक को ग्लैमर वाला टच देना चाहते हैं।

s

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे का बैकलेस डोरी ब्लाउज लटकन के साथ काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। ये साड़ी के साथ पहनने के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। यह ब्लाउज आपके पूरे लुक को शानदार बनाने के लिए परफेक्ट है। डोरी डिटेल और लटकन साड़ी को और भी एथनिक बनता है। इस ब्लाउज को आप किसी खास मौके के लिए ट्राई कर सकते हैं। ये आपको भीड़ से अलग रखने और एक शानदार लुक देने में मदद कर सकता है।

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर का नॉट डिटेलिंग वाला फुल बैकलेस ब्लाउज उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो बोल्ड लुक में रहना पसंद करते हैं। ये डिजाइन आपको भीड़ से अलग लुक देने में मदद करता है। इस बैकलेस ब्लाउज को नए और पारंपरिक दोनों ही लुक के साथ जोड़कर तैयार किया गया है। इसे आप किसी खास मौके के लिए चुन सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें