Used Chaipatti: ज्यादातर भारतीय घरों में सुबह की चाय के बाद एक चीज ऐसी है जो बिना कुछ सोचे कूड़ेदान में फेंक दी जाती है, वह है बची हुई चायपत्ती (Leftover Chai Patti). अक्सर लोग इसे बेकार समझते हैं, लेकिन वे यह नहीं जानते कि यह मामूली-सी बची हुई चायपत्ती घर की सफाई से लेकर पौधों की देखभाल जैसे कामों में बड़ी मददगार होती है. बाजार से महंगे क्लीनर खरीदने के बजाय बची हुई चायपत्ती का इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि रोज फेंकी जाने वाली चायपत्ती को घर के किन 5 कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – सफेद प्लास्टिक की कुर्सी पड़ गई है पीली? घर की ये 3 चीजें वापस लाएंगी पुरानी चमक
बची चायपत्ती का इन 5 कामों में करें इस्तेमाल
चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती का ऐसे ही इस्तेमाल नहीं करना है. इस्तेमाल करने से पहले पत्ती में मौजूद दूध और चीनी के अंश निकाल लें. इसके लिए पत्ती को साफ पानी से अच्छी तरह धो लीजिए. अगर चाहें तो इसे धूप में सुखाकर भी रख सकते हैं.
कांच के बर्तन और खिड़कियों की चमक बढ़ाने के लिए
कांच पर लगे दाग और धूल को हटाने के लिए चायपत्ती का पानी मददगार हो सकता है. इसके लिए धुली हुई चायपत्ती को पानी में उबालकर उसका घोल तैयार कर लें. घोल को ठंडा होने के बाद स्प्रे बोतल में भर लें या फिर किसी सूती कपड़े की मदद से कांच पर लगाएं. इसके बाद कांच को कपड़े या अखबार से पोंछ दीजिए. ऐसा करने से कांच चमक उठेगा.
काले पड़े बर्तनों को साफ करने का घरेलू तरीका
कई बार स्टील और एल्युमिनियम के बर्तनों का रोज इस्तेमाल करने से उन पर जिद्दी चिकनाई या कालापन जमा हो जाता है जो आसानी से नहीं छूटता. इससे छुटकारा पाने के लिए धुली हुई चायपत्ती को बर्तन साफ करने वाले लिक्विड के साथ मिलाकर उससे बर्तन धो लीजिए. इस तरीके से गंदगी हटाने में काफी मदद मिल सकती है.
पुराने लकड़ी के फर्नीचर में चमक लौटाने में मददगार
समय के साथ अक्सर लकड़ी के फर्नीचर पर धूल और फीकापन नजर आने लगता है. इससे बचने के लिए धुली हुई चायपत्ती को पानी में उबालकर उसका पानी ठंडा कर लें. इसके बाद इस पानी में मुलायम कपड़ा भिगोकर फर्नीचर को साफ करें. ऐसा करने से लकड़ी की ऊपरी सतह पर फिर से चमक नजर आने लगेगी.
गमलों के पौधों के लिए बनाएं प्राकृतिक खाद
चायपत्ती में नाइट्रोजन समेत तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों के लिए फायदेमंद होते हैं. पौधों के लिए चायपत्ती का इस्तेमाल करने के लिए इसे धोकर और सुखाकर मिट्टी में मिला दें. ऐसा करने से मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है. घर के गार्डन और छोटे गमलों के लिए यह बहुत अच्छा उपाय है.
मच्छर और छोटे कीड़ों से बचाव में करें इस्तेमाल
धूप में सुखाई हुई चायपत्ती का इस्तेमाल आप प्राकृतिक तरीके से धुआं बनाने के लिए कर सकते हैं. इस धुएं से निकलने वाली खुशबू से कुछ कीड़े दूर भागते हैं. इसलिए इसका इस्तेमाल मच्छरों और छोटे कीड़ों को दूर रखने के लिए किया जा सकता है. ध्यान रहे कि इसे हमेशा खुले और सुरक्षित स्थान पर ही इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें – थाली में पनीर रखें या चना? प्रोटीन के लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा दमदार
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
11 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
16 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
18 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
22 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines