Good Parenting Tips: अक्सर माता-पिता इस बात से परेशान रहते हैं कि उनका बच्चा खेलते-खेलते मिट्टी, चूना या दीवार की पपड़ी खाने लगता है. मेडिकल भाषा में इस आदत को पिका (Pica) कहा जाता है. यह समस्या ज्यादातर छोटे बच्चों में पोषण की कमी या जिज्ञासा के कारण देखी जाती है. अगर बच्चा कभी-कभी ऐसा करता है तो ज्यादा चिंता की बात नहीं होती, लेकिन अगर यह आदत रोज की बन जाए तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. समय रहते सही कदम उठाकर इस आदत को आसानी से बदला जा सकता है, आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: क्या रोज अनानास खाने से बढ़ सकती है प्रजनन क्षमता? जानिए क्या है सच्चाई
बच्चों में मिट्टी खाने की आदत क्यों पड़ती है
डॉक्टरों के अनुसार शरीर में आयरन (Iron), कैल्शियम (Calcium) या अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने पर बच्चे मिट्टी जैसी चीजें खाने लगते हैं. कई बार यह सिर्फ आदत या स्वाद की जिज्ञासा की वजह से भी होता है. लेकिन ज्यादा मिट्टी खाने से पेट में कीड़े, इंफेक्शन, पेट दर्द और भूख कम लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लंबे समय तक यह आदत बनी रहने पर बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए माता-पिता को सतर्क रहना चाहिए.
इन आसान घरेलू उपायों से छुड़ाई जा सकती है आदत
पोषण से भरपूर आहार दें: बच्चों को केला, दूध, दही और हरी सब्जियां खिलाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है और गलत चीजें खाने की इच्छा कम होती है.
केला और दूध पके केले को दूध या थोड़ा शहद मिलाकर देने से पेट भरा रहता है और बच्चे की क्रेविंग कम हो सकती है.
लौंग का हल्का पानी: एक्सपर्ट्स के अनुसार हल्का उबला हुआ लौंग का पानी (जरूरत हो तो थोड़ा शहद मिलाकर) देने से यह आदत धीरे-धीरे कम हो सकती है.
अजवाइन का पानी: रात में थोड़ी मात्रा में अजवाइन का पानी देने से पाचन सुधरता है और मिट्टी खाने की आदत कम करने में मदद मिल सकती है.
हालांकि, अगर आदत छूटने का नाम नहीं ले रही और बच्चे की सेहत में बदलाव आ रहे हैं, तो वक्त रहते डॉक्टर से जांच बहुत जरूरी है, वरना किसी गंभीर समस्या का खतरा भी बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: चेहरे पर दिखें ये 5 संकेत तो समझ लें लिवर है खतरे में, जानिए बचाव के आसान तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
11 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
11 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
12 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
13 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
15 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
15 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
15 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
18 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines