Weight Loss: योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) को उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है. 59 साल की उम्र में भी बाबा रामदेव इतने चुस्त-दुरुस्त हैं कि 29 साल के व्यक्ति को भी पछाड़ सकते हैं. स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अक्सर ही ऐसे पोस्ट शेयर करते रहते हैं जिनमें वे लोगों को फिट होने की सलाह देते दिखाई देते हैं. अपने ऐसे ही एक वीडियो में बाबा रामदेव ने बताया है कि मोटापे से परेशान लोग किस तरह एक महीने में 15 से 20 किलो तक वजन कम कर सकते हैं. वह एक ऐसे पत्ते का जिक्र कर रहे हैं जिसे अगर दिन में 3 बार खाया जाए तो शरीर का वजन तेजी से कम होता है. आप भी जानिए बाबा रामदेव किन पत्तों को चबाने की सलाह दे रहे हैं.
बाबा रामदेव ने बताया कैसे कम होगा मोटापा
बाबा रामदेव ने यूट्यूब पर शेयर किए गए अपने एक वीडियो मे कहा है कि 1 महीने मे 15 से 20 किलो वजन कम हो सकता है. ऐसा करने के लिए गेंहू, बाजरा, मूंग और चावल का दलिया बनाकर खाया जा सकता है. इसमें तिल और अजवाइन जरूर मिलाएं. सिर्फ इस दलिया को खाने, लौकी का जूस पीने और अश्वगंधा के 3-3 पत्ते (Ashwagandha Leaves) सुबह, दोपहर और शाम 3 बार खा लिए तो तेजी से वजन कम हो सकता है. इस तरह 1 महीने में 15 से 30 किलो वजन कम हो सकता है.
इस डाइट प्लान से रोजाना कम होगा वजन
अपने एक और वीडियो में बाबा रामदेव ने बताया है कि किस तरह रोजाना तेजी से वजन कम किया जा सकता है.
- सबसे जरूरी है उपवास करना. इंटरमिडेट उपवास किया जाए तो इससे हर दिन आधा किलो वजन कम हो सकता है.
- मीठा और तला हुआ खाना बंद करना होगा.
- लौकी और कच्चे फल खाने पर वजन कम होने में मदद मिलती है.
- पहले 3 दिन जल उपवास करें और उसके अगले 3 दिन केवल नारियल के पानी से उपवास करें. इससे कमजोरी नहीं आती और पूरा शरीर साफ हो जाता है.
- वेट लॉस करने के लिए अनानास खाया जा सकता है. अनानास वेट कटर की तरह काम करता है. उपवास के सातवें दिन अनानास या फिर तरबूज खाएं.
- वेट लॉस के लिए लौकी, अनानास और तरबूज खाया जा सकता है.
- इसके बाद के सप्ताह में हर तरह की सब्जियों को उबालकर और सलाद के साथ ही फल खाकर दिन गुजारें. इससे वजन कम होता है.
- इस बात का ध्यान रखें कि आप 2 से 3 पीस ही ड्राईफ्रूट लें.
- फल में केला 50 ग्राम से ज्यादा ना लें. आम भी 50 ग्राम से ज्यादा ना खाएं. इस तरह ये दोनों फल खाने पर वजन नहीं बढ़ता है.
- बाबा रामदेव का कहना है कि इस डाइट (Weight Loss Diet) को 2 महीने फॉलो किया जाए तो तेजी से वजन कम होता है और शरीर में कमजोरी भी नहीं आती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
2 mins agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
1 hr agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
3 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
17 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
19 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
19 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
22 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
1 day agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 day agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines