Baal Badhane Wala Tel: बालों को बढ़ाने के लिए सिर पर तेल लगाने की सलाह दी जाती है. तेल बालों की जड़ों से सिरों तक बालों को पोषण देते हैं, हेयर फॉलिकल्स को फायदा देते हैं और बाल बढ़ाने (Hair Growth) में मददगार होते हैं. लेकिन, सिर पर कोई भी तेल लगा लेना हेयर ग्रोथ की गारंटी नहीं होता है. ऐसे कुछ ही तेल हैं जो सचमुच बालों के लिए अच्छे हैं. यहां आपके लिए ऐसे ही 4 तेलों (Hair Oil) का जिक्र किया जा रहा है जो हेयर ग्रोथ में असदार होते हैं. इनमें से एक तेल को भी सिर पर लगाने की आदत डाल ली तो तेजी से बाल बढ़ने लगेंगे. कुछ तेल को आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
बाल बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा तेल
रोजमेरी ऑयल
यह सिर्फ घरेलू नुस्खा भर ही नहीं है बल्कि विज्ञान भी इस तेल को फायदेमंद बताता है. रोजमेरी ऑयल (Rosemary Oil) में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बालों को बढ़ाने में असरदार होते है. यह तेल बालों को बढ़ाने के साथ ही बालों को घना और मजबूत भी बनाता है. इससे बालों का झड़ना रुकता है.
सिर पर कैसे लगाते हैं रोजमेरी ऑयल – बालों पर रोजमेरी ऑयल को सीधा नहीं लगाया जाता है बल्कि इसे किसी दूसरे तेल में मिलाकर लगाएं. रोजमेरी ऑयल की कुछ बूंदे नारियल या जोजोबा ऑयल में मिलाकर सिर पर लगाएं और आधे से एक घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.
आंवला तेल
हेयर प्रॉब्लम्स को दूर करके बालों को बढ़ाने में आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर आंवला तेल बेहद अच्छा असर दिखाता है. आंवला तेल एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और इस तेल से बाल हेल्दी और मजबूत बनते हैं. आंवला को छोटे टुकड़ों में काटकर नारियल तेल के साथ पकाकर घर पर ही आंवला तेल तैयार किया जा सकता है.
कैसे लगाएं आंवला तेल – बालों पर 30 से 46 मिनट तक आंवला तेल (Amla Oil) लगाकर रखा जा सकता है. इस तेल से सिर की मालिश करें और फिर तेल लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
गुड़हल का तेल
बालों को बढ़ाने में गुड़हल का तेल भी बेहद फायदेमंद होता है. गुड़हल के फूल और गुड़हल के पत्तों को नारियल के तेल में पकाकर गुड़हल का तेल तैयार किया जा सकता है. इस हिबिस्कस ऑयल से हेयर फॉलिकल्स मजबूत बनते हैं, बालों का झड़ना कम होता है और बाल अगर पतले हैं तो मोटे होने लगते हैं.
कैसे लगाएं गुड़हल का तेल – नहाने से कम से कम आधा घंटा पहले गुड़हल के तेल से सिर की मालिश करें और फिर आधा घंटा सिर पर गुड़हल का तेल लगाकर रखने के बाद सिर धोकर साफ कर लें.
नीम का तेल
बालों के लिए सबसे फायदेमंद तेलों में से एक है नीम का तेल. नीम ना सिर्फ बालों को बढ़ाने के लिए लगाया जा सकता है बल्कि इस तेल को सिर पर लगाने से स्कैल्प पर जमा डैंड्रफ भी हट जाता है. नीम ऑयल से हेयर ग्रोथ स्टिम्यूलेट होने लगती है.
कैसे लगाएं नीम का तेल – सिर धोने से 30 से 60 मिनट पहले नीम के तेल को सिर पर लगाकर रखा जा सकता है. इसके बाद सिर धोकर साफ कर लें.
यह भी पढ़ें – नए साल पर सैलून नहीं बल्कि घर पर ही कर लीजिए स्पा, इस हेयर मास्क से रेशम जैसे मुलायम हो जाएंगे बाल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 hr agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
10 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines