Hair Care: आजकल बालों का झड़ना, पतलापन और समय से पहले सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। इसके पीछे प्रदूषण, तनाव, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स और असंतुलित जीवनशैली जैसे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप बालों की नेचुरल ग्रोथ चाहते हैं, तो आयुर्वेदिक उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ टिप्स के बारे में जिन्हें आप रोजाना फॉलो कर सकते हैं और अपने बालों को लंबे, घने, सुंदर व मजबूत बना सकते हैं।
शिरोधारा
यह एक प्राचीन आयुर्वेदिक थेरेपी है, जिसमें हर्बल तेल को माथे के बीचोंबीच पतली धार में डाला जाता है। यह तनाव कम करती है, बालों के झड़ने को रोकती है और स्कैल्प में ब्लड
सर्कुलेशन को बेहतर करती है।
ये भी पढ़ें- Hair Care: बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाने के लिए ये आसान टिप्स जरूर आजमाएं
चंपी
गुनगुने नारियल, भृंगराज या आंवला तेल से हफ्ते में दो बार मालिश करें। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, डैंड्रफ कम होता है और बाल लंबे-घने बनते हैं।
हॉट ऑयल थेरेपी
हल्का गर्म बादाम तेल स्कैल्प में गहराई से पोषण देता है। यह ड्रायनेस को कम करता है और बालों की ग्रोथ तेज करता है। रातभर तेल लगाकर छोड़ें।
DIY मसाज टूल्स
स्कैल्प मसाजर या स्पेशल कंघी से मालिश करने पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे बालों की जड़ें सक्रिय होती हैं और नए बाल उगते हैं।
पॉइंट प्रेशर मसाज
सिर के खास बिंदुओं पर हल्का दबाव देने से एनर्जी फ्लो और रक्त प्रवाह बेहतर होता है। यह तकनीक बालों की प्राकृतिक ग्रोथ को बढ़ावा देती है।
ये भी पढ़ें- Hair Care: बरसात में बाल झड़ना अब होगा बंद अपनाएं ये आसान टिप्स
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
3 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
4 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
6 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
20 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
23 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines