Avocado vs Guava: दोनों में से कौन सा फल सेहत के लिए फायदेमंद? जानिए 

Avocado vs Guava: अमरूद और एवोकाडो, दोनों ही फल सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इन फलों के अपने-अपने गुण हैं जो सेहत को लाभ देते हैं, मगर इनमें से ज्यादा फायदेमंद कौन सा है? चलिए, जानते हैं।

Avocado vs Guava

Avocado vs Guava: फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। हर फल में कुछ न कुछ लाभ छिपे होते हैं। एवोकाडो में आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, अमरूद में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन की मात्रा बहुत होती है। हालांकि, इन दोनों फलों में अनेकों लाभ मौजूद हैं। लेकिन दोनों में से ज्यादा लाभदायक कौन सा फल है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।

विज्ञापन

एवोकाडो के फायदे

एवोकाडो सेहतमंद फल हो या न हो, इस वक्त इंस्टाग्राम पर इस फल का ट्रेंड काफी बढ़ा हुआ है। एवोकाडो में कैलोरी की मात्रा कम होती है। 100 ग्राम एवोकाडो में सिर्फ 0.6 ग्राम शुगर होती है। वहीं, अमरूद में 9 ग्राम तक शुगर होती है। इस फल को खाने से इंस्टेंट एनर्जी आती है। इस फल के सेवन से शरीर में फाइबर की कमी भी पूरी होती है। वहीं, अमरूद का फल ऊर्जा प्रदान करने में थोड़ा कम है।

विज्ञापन

अमरूद के फायदे

अमरूद के अपने कुछ फायदे हैं, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी हैं। अमरूद में एवोकाडो के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन होता है। अमरूद खाने से शरीर में हाइड्रेशन की कमी भी नहीं होती है। अमरूद में एवोकाडो से ज्यादा कैल्शियम भी होता है।

विज्ञापन

हालांकि, दोनों फलों में अपने-अपने फायदे हैं। एवोकाडो खाने से हेयरफॉल की समस्या नहीं होती है। वहीं, अमरूद खाने से डैंड्रफ की समस्या नहीं होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स दोनों फलों को फायदेमंद मानते हैं। हर कोई अपनी पसंद और शरीर के हिसाब से फल चुन सकता है और खा सकता है।

Guava Leaves Kadha

विज्ञापन

क्या दोनों को खाया जा सकता है?

जी हां, आप इन दोनों फलों का सेवन कर सकते हैं। अपनी-अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार, अमरूद के दाम एवोकाडो के मुकाबले काफी कम होते हैं। वहीं, एवोकाडो के प्राइस बाकी फलों से काफी अधिक हैं।

किन लोगों को करना चाहिए इन फलों से परहेज?

जिन लोगों को पाचन या डायरिया की समस्या रहती है, उन्हें अमरूद खाने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा किडनी के रोगियों को भी अमरूद खाने से बचना चाहिए। वहीं, एवोकाडो भी कुछ किडनी रोगियों को खाने के लिए मना किया जाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ