अरहर की दाल असली है या नकली? यहां जानिए बिना पॉलिश की हुई दाल की पहचान करने के आसान तरीके

Asli Arhar Ki Dal Kaise pehchane: अरहर की दाल भारतीय थाली का एक अहम हिस्सा है. ऐसे में क्वालिटी की दाल खरीदना बहुत जरूरी है. अगर आप चाहें तो इस लेख में बताए गए टिप्स अपना सकते हैं. नीचे दिए गए आसान तरीकों से आप घर बैठे सही दाल चुन सकते हैं. 

Asli Arhar Ki Dal Kaise pehchane

बिना पॉलिश की हुई दाल की पहचान करने के आसान तरीके. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Fake Arhar Dal Identify: भारतीय थाली का दाल बहुत ही अहम हिस्सा है. खासतौर से तूर दाल या अरहर की दाल, जिसे चावल के साथ बड़े ही चाव से खाया जाता है. यह दाल सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली दालों में से एक है. हर मौसम में अरहर की दाल बहुत ही अच्छी लगती है, जिसे पचाना भी बहुत ही आसान है. इसे अगर सही तरीके से बनाया जाए तो स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है. इसलिए इसकी डिमांड मार्केट में बहुत ज्यादा रहती है. ऐसे में कई बार दाल को चमकदार दिखाने के लिए पॉलिश की जाती है या मिलावट भी की जाती है. इससे इसकी गुणवत्ता और पोषण कम हो जाता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि असली और बिना पॉलिश वाली अरहर दाल की पहचान कैसे करें. नीचे दिए गए आसान तरीकों से आप घर बैठे सही दाल चुन सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- प्रेस पर कपड़ा चिपक जाए तो क्या करें? यहां जानिए प्लेट पर जमी काली परत को साफ करने का तरीका

विज्ञापन

बिना पॉलिश वाली अरहर दाल की पहचान कैसे करें? 

दाल का रंग- आप नकली दाल की पहचान इसके रंग से कर सकते हैं. कई बार लोग बिल्कुल पीली दिखने वाली दाल को खरीद लेते हैं, जबकि बिना पॉलिश वाली अरहर दाल का रंग हल्का पीला या थोड़ा मटमैला होता है. 
हाथ का इस्तेमाल करें- आप दाल को हाथ से रगड़कर चेक करें. ऐसा इसलिए क्योंकि बिना पॉलिश की हुई दाल अक्सर रगड़ने पर पाउडर या चिकनाई जैसी लगती है. 
पानी से करें पहचान- आप असली और नकली दाल की पहचान पानी से भी कर सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी पानी में थोड़ी दाल डालें. फिर देखें असली और बिना पॉलिश दाल पानी में सामान्य तरीके से नीचे बैठ जाएगी. 
दाने का आकार चेक करें- आप दाने का आकार चेक कर सकते हैं. असली और अच्छी दाल के आकार थोड़े अलग-अलग होते हैं और किनारे हल्के खुरदरे लगते हैं. 
पकते वक्त ध्यान दें- बिना पॉलिश की दाल को पकने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है और इसका स्वाद भी थोड़ा अलग होता है. वहीं, पॉलिश की हुई दाल जल्दी पक जाती है लेकिन स्वाद हल्का और पोषण कम हो सकता है. 

दाल खरीदते वक्त बिल्कुल ना करें ये गलतियां

  • अगर आप खुली हुई दाल खरीद रहे हैं तो किसी अच्छी दुकान से ही खरीदें. 
  • बहुत ही ज्यादा चमक वाली दाल को खरीदने से बचें और हमेशा हल्के रंग की दाल ही खरीदें. 
  • अगर पैकेट वाली दाल खरीद रहे हैं तो चेक करें कि पैकेट पर Unpolished. लिखा हुआ है या नहीं.  
  • दाल में पत्थर या टूटे दाने ज्यादा हों तो बेहतर होगा कि आप इसे बिल्कुल भी ना खरीदें. 

इसे भी पढ़ें- पीली ततैया के काटने पर क्या लगाना चाहिए? यहां जानिए ततैया का जहर कैसे उतारें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ