How To Make Arbi Chips: अरबी के पत्ते सोडियम और पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से आपको ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही आपको जोड़ों के दर्द में भी राहत प्रदान होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए अरबी के चिप्स बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
ये स्वाद में चटपटे और क्रिस्पी लगते हैं। इनको आप शाम की गर्मागर्म चाय के साथ खूब चाब से खा सकते हैं। बच्चे और बड़े इसके स्वाद को यकीनन खूब पसंद करेंगे, तो चलिए जानते हैं अरबी के चिप्स (How To Make Arbi Chips) बनाने की रेसिपी-
अरबी के चिप्स बनाने की सामग्री-
- 10-12 अरबी
- 1 चम्मच चाट मसाला
- 1 चम्मच काली मिर्च
- तलने के लिए तेज
अरबी के चिप्स कैसे बनाएं? (How To Make Arbi Chips)
- अरबी के चिप्स बनाने के लिए आप सबसे पहले अरबी को धोकर साफ कर लें।
- फिर आप अरबी को कुकर में डालकर अच्छे से उबाल लें।
- इसके बाद उबली अरबी को थोड़ी देर पानी में ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर आप अरबी को गोल-गोल शेप में काटकर चिप्स बना लें।
- इसके बाद आप अरबी के टुकड़ों को एक दिन के लिए धूप में सूखने के लिए रख दें।
- फिर आप सूखी अरबी को अगले दिन एक कढ़ाई में तेल को डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप गर्म तेल में चिप्स को डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- अब आपके चटपटे अरबी के चिप्स बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप चिप्स के ऊपर चाट मसाला और काली मिर्च डालकर सर्व करें।
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 hr agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
9 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
9 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
10 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
11 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
12 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
13 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines