Arabic Kebabs Recipes: कबाब खाने का हर शौकीन व्यक्ति कबाब से तो परिचित होगा हो, फिर चाहे वह शख्स शाकाहारी हो या फिर मांसाहारी। सबसे पहले भारत में कबाब तुर्कों ने बनाए थे लेकिन प्राचीन भारत में ‘भद्रितक नामक देसी कबाब भी खाए जाते थे। आज भारत के विभिन्न प्रदेशों में कई तरह के कबाब खाए और खिलाए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में सब्जी बाजार में काफी आ रही है। तो इस बार हम आपको बता रहे हैं अरबी के कबाब बनाना। वैसे घर पर कबाब बनाना थोड़ा मुश्किल माना जाता है, लेकिन यह कबाब की बेहद आसान, यूनिक व स्पेशल रेसिपी है। खास बात यह है कि आप व्रत में भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि इसे आप बार-बार बनाना व खाना खिलाना चाहेंगे तो आइए जानते हैं, इसको बनाने में इस्तेमाल होनी वाली साम्रागी और विधि के बारे में जिनकी मदद से कबाब आसानी के साथ बनाया जा सकता है।
Arabic Kebabs Recipes
अरबी के कबाब बनाने के लिए साम्रागी
2 कप उबले हुए अरबी को अच्छे से मेस कर लें
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाएं
1/2 कप कुट्टू का आटा लें
4 कटी हुई हरी मिर्च काट कर डाल दें
अंत में सेंधा नमक स्वादानुसार
ये भी पढ़े- शुगर-फ्री नवरात्रि व्रत मिठाई रेसिपी, जरूर ट्राई करें
अरबी के कबाब बनाने का तरीका
एक बाउल में सारी सामग्री को रख लें और उन्हें अच्छी तरह से मिला लें और गोल आकार दे दीजिए।
अब आगे एक नॉनस्टिक पैन लीजिए और उसमें देसी घी गर्म कीजिए। फिर इसमें इन कबाब को हल्के हाथ और कम आच पर फ्राई कर लीजिए।
लिजिए तैयार हैं अरबी के कबाब । इन्हें आप ऐसे ही या व्रत वाली किसी चटनी के साथ खा सकते हैं।
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
10 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
11 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
14 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
15 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
15 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
17 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
18 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
19 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines