Perfume Ke Side Effects In Hindi: परफ्यूम लगाना आज की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. घर से निकलने से पहले गर्दन या गले पर परफ्यूम स्प्रे करना ज्यादातर लोगों के बीच एक आम आदत बन चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटी-सी आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है? फर्टिलिटी और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉक्टर क्रिस्टाबेल अकिनोला के अनुसार, गर्दन पर परफ्यूम लगाना हार्मोन से जुड़ी गंभीर समस्याओं की वजह बन सकता है. दिखने में यह आदत भले ही आम लगे, लेकिन शरीर के इस हिस्से की संवेदनशीलता इसे खतरनाक बना देती है.
गर्दन पर परफ्यूम लगाना क्यों हो सकता है नुकसानदेह?
डॉक्टर बताती हैं कि, गर्दन की त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है, जिससे केमिकल्स जल्दी शरीर में एब्जॉर्ब हो जाते हैं.
- इस हिस्से में खून की नलियां ज्यादा होती हैं, इसलिए परफ्यूम के हानिकारक तत्व सीधे ब्लड में पहुंच सकते हैं.
- गर्दन के ठीक नीचे थायरॉइड ग्लैंड (Thyroid gland) होती है, जो वजन, एनर्जी, मूड, हार्ट रेट और हार्मोन बैलेंस को कंट्रोल करती है. ऐसे में लगातार परफ्यूम के संपर्क में रहने से थायरॉइड की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है.
परफ्यूम से होने वाले खतरे
- कई परफ्यूम में Endocrine Disruptors नाम के केमिकल पाए जाते हैं, जो हार्मोन सिस्टम को बिगाड़ सकते हैं.
- रोज गर्दन पर परफ्यूम लगाने से ये तत्व धीरे-धीरे शरीर में जमा होने लगते हैं.
- इसके कारण थायरॉइड डिसफंक्शन, बिना वजह वजन बढ़ना या घटना, लगातार थकान और हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो सकती है.
- इतना ही नहीं, महिलाओं में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं और प्रेग्नेंसी के दौरान मुश्किलें बढ़ने का खतरा भी रहता है.
परफ्यूम कहां लगाना चाहिए?
- गर्दन और गले पर परफ्यूम स्प्रे करने से बचें. इससे बेहतर है कि आप अपने कपड़ों पर हल्का-सा स्प्रे कर लें, ये ज्यादा सुरक्षित विकल्प है.
- बालों के सिरों पर परफ्यूम लगाया जा सकता है, लेकिन स्कैल्प से दूर रखना जरूरी है.
- जरूरत हो तो शरीर के निचले हिस्से, जैसे कमर के नीचे, पर परफ्यूम का हल्का इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: विटामिन K की कमी से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया किन चीजों को आहार में शामिल करने से होता है फायदा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
37 mins agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
15 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
16 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
17 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
18 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
18 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
20 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
21 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
23 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines