Mustard Oil For Hair Growth: बालों के लिए सबसे फायदेमंद तेलों में सरसों के तेल की गिनती की जाती है. सरसों का तेल बालों को जड़ों से सिरों तक मजबूती देता है. यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और सिरों को मुलायम और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है. ऐसे में सही तरह से सरसों का तेल लगाना शुरू कर दिया जाए तो बाल कमर तक लंबे हो सकते हैं. सरसों के तेल की एक खासियत यह है कि इससे बालों का झड़ना (Hair Fall) रुकता है और बालों पर प्राकृतिक चमक भी आती है. आजकल बाजार में मिलने वाले तेलों में कृत्रिम रंग से लेकर सुगंध तक डाली जाती है. इन केमिकल वाले तेलों से बालों को फायदे से ज्यादा नुकसान होता है. वहीं, हमारी दादी-नानी भी अपने समय में सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करती थीं. ऐसे में चलिए जानते हैं सिर धोने से पहले किस तरह सरसों के तेल को सिर पर लगाएं जिससे बालों का झड़ना रुके और बालों को बढ़ने में मदद मिले.
यह भी पढ़ें – धूप के कारण रूखे हो गए हैं बाल तो लगाकर देख लीजिए दही का हेयर मास्क, घर में ही दिखेगा सैलून जैसा असर
बाल धोने से पहले कैसे लगाएं सरसों का तेल
सरसों का तेल और प्याज का रस
बालों पर सरसों के तेल में प्याज का रस (Onion Juice) मिलाकर लगाया जा सकता है. प्याज के रस में सल्फर होता है जो कोलेजन के प्रोडक्शन को बेहतर बनाता है और हेयर फॉलिकल्स को स्टिम्यूलेट करता है. ऐसे में प्याज के रस को सरसों के तेल में मिलाया जाए तो यह हेयर ग्रोथ टॉनिक की तरह काम करता है. इस मिश्रण को सिर धोने से पहले 30 से 40 मिनट पहले बालों पर जड़ों से सिरों तक लगा लें.
सरसों का तेल और गुड़हल के फूल
बालों के लिए गुड़हल के फूल (Hibiscus Flower) फायदेमंद होते हैं. गुड़हल के फूलों से केराटिन प्रोडक्शन स्टिम्यूलेट होता है, बाल मोटे होते हैं और नए बाल उगने में मदद मिलती है. गुड़हल के फूलों को पीसकर उन्हें सरसों के तेल में मिलाएं. इसे 40 से 45 मिनट सिर पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं. हफ्ते में 1-2 बार इस नुस्खे को आजमाया जा सकता है.
सरसों का तेल और मेथी के दाने
मेथी के दाने प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होते हैं. ये दाने हेयर फॉलिकल्स को फायदा देते हैं. रात के समय मेथी के दानों (Methi Seeds) को भिगो दें और पीसकर सरसों के तेल में मिला लें. इसे सिर पर लगाकर आधे घंटे से 45 मिनट रखें और फिर शैंपू से बाल धो लें.
इस बात का रखें ध्यान
- बाल रातोंरात नहीं बढ़ते हैं लेकिन अगर बालों की सही तरह से देखरेख की जाए और नियमित रूप से हफ्ते में 1-2 बार सरसों के तेल के ये नुस्खे आजमाएं जाएं तो धीरे-धीरे बालों का बढ़ना शुरू हो जाता है.
- बालों पर हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग वाला हेयर मास्क लगाया जा सकता है. अंडे या एलोवेरा का मास्क बालों के लिए बेहद फायदेमदं साबित होता है.
- बाल अंदरूनी रूप से मजबूत बनें इसके लिए खानपान में प्रोटीन, जिंक, आयरन और विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स शामिल करें.
- बहुत ज्यादा टाइट बाल बांधने से परहेज करें. टाइट हेयरस्टाइल से बाल टूट सकते हैं.
- गीले बालों पर कंघी करने से बचें. खासकर स्ट्रेट बाल हैं तो उन्हें सुखाने के बाद ही कंघी करें.
यह भी पढ़ें – चेहरे के रोम छिद्र कैसे करें साफ? अपनाकर देख लीजिए ये आसान और असरदार तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
2 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
3 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
6 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
7 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines