Apple Kheer Recipe: महाशिवरात्रि आने वाली हैं और इसपर भगवान भोलेनाथ को भोग लगाने के लिए सेब की खीर भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
सेब की खीर अक्सर व्रत के दौरान ही बनाई जाती है। किसी भी व्रत में मीठे से बनी चीजें एक अलग ही भूमिका निभाती हैं, इसलिए आज हम आपके लिए सेब की खीर की रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आप इसे आसानी से बना सकते हैं।
सेब की खीर के लिए जरूरी साम्रगी
दूध फुलक्रीम- 1 लीटर (5 कप), बेकिंग सोडा- आधा पिंच, सेब- 400 ग्राम (मीडियम आकार के 2 सेब), चीनी- 75 ग्राम ( 1/3 कप), काजू- 10, किशमिश- 15-20, पिस्ते- 7-8, छोटी इलाइची- 4
सेब की खीर बनाने की विधि
सेब की खीर बनाने के लिए आपको सबसे पहले दूध को उबालना है। इसके लिए आप एक पैन लें और दूध को उबलने के लिए रख दें। इसके बाद आप सभी ड्राईफ्रूट्स को साफ कर लें और इन्हें काटकर खीर में डालने के लिए तैयार कर लें।
इसके बाद आप सेब को अच्छे से धो लें और इसका छिलका हटा लें और फिर इसे कद्दूकस कर लें। इसके बाद आप उबलते हुए दूध में बेकिंग सोडा डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें और कद्दूकस किया हुआ सेब इसमें डाले और खीर में उबाल आने दें।
इस बीच इसे लगातार चलाते रहें, जिससे यह लगें नहीं। इसके बाद खीर को गाढा होने दें और जब यह गाढ़ी होने लगे तो इसमें सूखे मेवे और चीनी मिला लें। इसके बाद इसें कुछ देर के लिए चलाते रहें। इसके बाद इसमें इलाइची पीसकर डालें और इसमें बारीक कटे पिस्ते और काजू भी मिला लें। आपकी सेब की खीर बनकर तैयार हैं।
सुझाव- अगर आपको खीर में मेवे पसंद नहीं हैं, तो आप इसमें वहीं मेवे डाले, जो आपको पसंद हैं। इसके साथ ही अगर आपको इसे छोटे बच्चे के लिए बनाना है, तो आप इसमें मेवे नहीं डालें या फिर पीसकर डालें।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
7 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
11 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
17 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines