---विज्ञापन---

सावधान! हर किसी के लिए सेब खाना नहीं है फायदेमंद, जानिए क्यों?

Apple In Diabetes: सेब को लेकर डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट एक ही बात कहते हैं कि रोज 1 सेब खाने से आप बीमारियों से दूर रहेंगे। क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह बात सही है?

---विज्ञापन---

Apple In Diabetes: रोज 1 सेब खाओ और सेहतमंद रहो, यह बात आपने अपनी जिंदगी में लगभग हर दूसरे दिन सुनी होगी। सेब सेहतमंद फल है, इसमें कोई दो राय नहीं है। सेब खाने से आपको कई हेल्दी बेनेफिट्स मिलते हैं। सेब में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पर क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए सेब खाना फायदेमंद होता है? जैसा कि सभी जानते हैं, डायबिटीज की बीमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, इसे कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल और खाने-पीने में बदलाव करना जरूरी है। ऐसे में एक सवाल खड़ा होता है कि क्या ये लोग सेब खा सकते हैं, चलिए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट की राय लेते हैं।

ये भी पढ़ें- घर पर अबॉर्शन खतरनाक, 6 नुकसान या जाएगी जान, गर्भपात के समय इन बातों का ख्याल रखें

---विज्ञापन---

डायबिटीज में रोज 1 सेब खाना कितना फायदेमंद?

मधुमेह के मरीजों के लिए सेब खाने को लेकर डायबिटीज एक्सपर्ट कहते हैं कि ये लोग सीमित मात्रा में सेब खाएं तो फायदेमंद है। सेब का ग्लाइसोमिक इंडेक्स भी कम होता है, इसलिए ये लोग सेब खा सकते हैं। सेब में मौजूद फाइबर और कार्ब्स डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। सेब में फ्रुक्टोज फाइबर होता है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। इन सभी फैक्टर्स के अनुसार डायबिटीज में सेब खाना सेफ है लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट डायबिटीज के मरीजों के लिए सेब को लेकर कुछ हिदायत भी देते हैं।

---विज्ञापन---

कैसे खाएं ये लोग सेब?

सेब का ग्लाइसोमिक इंडेक्स 36 है, जो कि कम होता है लेकिन एक दिन में 1 से ज्यादा सेब खाना इन लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप सेब खा रहे हैं तो आपको नियमित रूप से अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहना चाहिए। सेब खाने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे छिलके के साथ सेब खाएं ताकि फाइबर भी मिल सके। इन लोगों को सेब का जूस पीना हानिकारक हो सकता है। डायबिटीज में ज्यादा पका हुआ सेब नहीं खाना चाहिए। अगर शुगर लेवल ज्यादा है तो सेब खाने से परहेज करें।

ये भी पढ़ें- दिल से लेकर स्ट्रेस तक, दांतों को देखकर पता लगाएं ये 7 बीमारियां

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Sep 30, 2024 11:15 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola