Apple Eating Benefits: सेब में मल्टी विटामिन होते हैं, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। सेब खाने से डाइजेशन से लेकर स्किन तक हेल्दी रहती है। जब हम बीमार पड़ते हैं तो डॉक्टर भी हमें सेब खाने की सलाह देते हैं। यह फल टेस्टी होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब खाने से आप दिल से जुड़ी समस्याओं से भी दूर रह सकते हैं। साथ ही यह अपको एनर्जी से भरपूर रखता है। आइए जानते हैं कि सेब खाने के और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
डाइजेशन सिस्टम रहता है हेल्दी
सेब में अघुलनशील और घुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं। यह डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। सेब खाने से पेट से जुड़ी समस्या जैसे कि कब्ज आदि से निजात मिलती है और पाचन को बढ़ावा मिलता है।
ये भी पढ़ें- Iron Rich Foods: सिर्फ 21 दिन में दूर होगी आयरन की कमी! डाइट में शामिल करें ये 5 Foods
हार्ट रहता है हेल्दी
सेब हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आप इसे हर रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह किसी भी हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद करता है।
फ्री रेडिकल्स को करता है दूर
मल्टी विटामिन से भरपूर सेब क्वेरसेटिन और विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इसके साथ ही पुरानी बीमारियां भी दूर होती हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
सेब खाने से टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। इससे फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए सेब का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
वजन करता है कंट्रोल
सेब में हाई फाइबर होता है जो आपकी क्रेविंग को कम करने में मदद करता है। इसकी वजह से आप बार-बार अनहेल्दी स्नैक्स खाने से बच सकते हैं। जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट के लिए डाइट में शामिल करें 5 बीज, शरीर को छू भी नहीं पाएगी सर्दी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
8 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
12 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
16 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
18 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines