हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Apple Cider Vinegar For Split Ends: दो मुंहे बालों को रिपेयर कर देगा एप्पल साइडर विनेगर, बस इस विधि से करें उपयोग

विज्ञापन
Apple Cider Vinegar For Split Ends

How To Use Apple Cider Vinegar For Split Ends: बाल आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन आज के समय की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खराब खान-पान और बढ़ते प्रदूषण के कारण आपके बाल डल, फ्रिजी और दोमुंहें हो जाते हैं। जिससे आपकी पर्सनेलिटी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे बचने के लिए आप कई तरह के मंहगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स लेते हैं जोकि महंगे होने के साथ-साथ केमिकल से भरपूर भी होते हैं।

ऐसे में आज हम आपके लिए एप्पल साइडर विनेगर हेयर मास्क लेकर आए हैं। एप्पल साइडर विनेगर के उपयोग से आप दो मुंहे बालों को आसानी से खत्म कर सकते हैं। इससे आपके बाल आसानी से रिपेयर हो जाते हैं, तो चलिए जानते हैं एप्पल साइडर विनेगर से कैसे करें दो मंहें बालों की समस्या को दूर-

अभी पढ़ें – How To Make Sandwich Without Bread: क्या कभी खाया है बिना ब्रेड से बना स्वादिष्ट सैंडविच? नहीं! तो ये रही सिंपल रेसिपी

एप्पल साइडर विनेगर हेयर मास्क बनाने की सामग्री-

  • एप्पल साइडर विनेगर 1 चम्मच
  • पानी 500 एमएल

एप्पल साइडर विनेगर हेयर मास्क बनाने की विधि- (How To Use Apple Cider Vinegar For Split Ends)

  • एप्पल साइडर विनेगर हेयर मास्क बनाने के लिए आप एक बाउल लें।
  • फिर आप इसमें 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और 500 एमएल पानी डालें।
  • इसके बाद आप इन दोनों को एक चम्मच की मदद से अच्छे से मिलाएं।
  • अब आपका एप्पल साइडर विनेगर हेयर मास्क बनकर तैयार है।

अभी पढ़ें – Karwa Chauth Sargi 2022: ये 6 पौष्टिक आहार रखेंगे पूरे दिन एनर्जेटिक, करवाचौथ सर्गी में जरूर शामिल करें!

एप्पल साइडर विनेगर हेयर मास्क लगाने का तरीका- (How To Use Apple Cider Vinegar For Split Ends)

  • इसको लगाने के लिए आप सबसे पहले अपने बालों को शैंपू कर लें।
  • फिर आप अपने बालों को एप्पल साइडर विनेगर के मिक्चर से धो लें।
  • इसके बाद आप अपने बालों को अच्छी तरह से सूखा लें।
  • सप्ताह में 2 बार उपयोग करने से आपके दो मुंहे बाल कम होने लगते हैं।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें