Apple Cider Vinegar: आजकल बाजार में कई तरह के एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका) उपलब्ध हैं लेकिन अगर आप शुद्ध और नेचुरल सिरका इस्तेमाल करना चाहते हैं और यह नहीं जानते कि इसे कैसे बनाएं तो यह लेख आपके लिए है। साथ ही, यदि आप इसका रोजाना सेवन करते हैं तो यह त्वचा, बालों, वजन घटाने और पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है।
सामग्री
घर पर सेब का सिरका बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की आवश्यकता नहीं होती। नीचे दी गई सामग्री से आप आसानी से नेचुरल विनेगर बना सकते हैं।
- 4–5 पके हुए मीठे सेब (अच्छी क्वालिटी वाले)
- 2–3 टेबल स्पून शक्कर या शहद
- एक कांच की बड़ी बोतल या जार फिल्टर किया हुआ या उबला ठंडा पानी
- मलमल का कपड़ा और रबर बैंड (जार ढकने के लिए)
बनाने की विधि
- सबसे पहले सेब को अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और बीज निकाल दें।
- एक साफ कांच के जार में सेब के टुकड़े डालें और उसमें शक्कर या शहद मिलाएं।
- अब इसमें इतना पानी डालें कि सारे टुकड़े पूरी तरह से ढक जाएं।
- जार को मलमल के कपड़े से ढककर रबर बैंड से बांध दें ताकि हवा अंदर जा सके, लेकिन धूल या कीड़े न जा सकें।
- जार को किसी गर्म, अंधेरी जगह (जैसे रसोई के कोने में) 3 से 4 हफ्तों तक रखें।
- हर 3–4 दिन में एक बार लकड़ी के चम्मच से हिलाते रहें।
- जब इसमें खटास आने लगे और सिरके जैसी महक आने लगे, तब इसे छान लें और किसी साफ बोतल में भर लें।
- इस सिरके को पूरी तरह तैयार होने में लगभग 30 से 45 दिन का समय लग सकता है।
एप्पल साइडर विनेगर के फायदे
पाचन में सुधार
अगर आप रोजाना एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं तो यह आपके पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद करता है।
वजन घटाने में सहायक
आप अगर मोटापा कम करना चाहते हैं तो आप एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है।
डायबिटीज कंट्रोल
नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल बैलेंस में रहता है।
त्वचा और बालों के लिए लाभकारी
इसे टोनर की तरह त्वचा पर लगाया जा सकता है और बालों की चमक भी बढ़ाता है।
इम्यूनिटी बूस्टर
इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर क्यों हो रही Labubu Doll की चर्चा? रिहाना से लेकर बॉलीवुड स्टार्स को भी बनाया दीवाना
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
5 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
5 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
6 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
9 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
11 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
11 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
14 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines