Appe Recipe without Maker: क्या आप साउथ इंडियन डिश खाना पसंद करते हैं? अगर हां, तो एक बार अप्पे जरूर ट्राई करें। इसे बनाना बेहद ही आसान है और नाश्ते के तौर पर सेवन करना आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रख सकता है। अप्पे को बनाने के लिए दही सूजी और कुछ सब्जियों की जरूरत होती है।
हालांकि, अप्पे बनाने के लिए इसके मेकर की जरूरत होती है, लेकिन अगर आपके पास ये नहीं है तब भी कोई दिक्कत नहीं है आप बिना सांचे या मेकर के भी अप्पे तैयार कर सकते हैं। आइए आपको बिना सांचे के अप्पे बनाने का तरीका बताते हैं।
Appe Recipe Ingredients in Hindi
- एक कप सूजी
- एक कप दही
- दो हरी मिर्च
- आधा प्याज
- आधा टमाटर
- तेल (जरूरतानुसार)
Appe without Maker Method in Hindi
सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें और उसमें सूजी के साथ दही को डाल दें। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसका गाढ़ा बैटर तैयार करके कुछ देर के लिए ढक्कर छोड़ दें।
अब बैटर को फिर से एक बार मिक्स करें। इसमें हरी मिर्च, टमाटर और प्याज को अच्छी तरह से बारीक-बारीक काट लें। इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें और थोड़ी देर सेट होने के लिए छोड़ दें।
बिना मेकर के अप्पे बनाने के लिए आपको छोटी-छोटी कटोरियां लेनी होगी। इन सभी को तेल लगाकर ग्रीस करें। अब इनमें चम्मच की मदद से बैटर भर दें। ध्यान रहे कि आपको इसे आधा ही भरना है।
गैस को ऑन करें और उस पर एक बड़ा भगोना रखें। इसमें पानी को गर्म कर लें। ऊपर से एक जाली या कोई प्लेट रख दें। इन पर अब आपको बैटरी भरी कटोरियां रखनी है। इसके बाद बाद ऊपर से इसे ढक दें। इस तरह से लगभग 6 से 7 मिनट में अप्पे बनकर तैयार हो जाएंगे। आप अप्पे को सांभर या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
ढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
3 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
6 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
20 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
23 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
23 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
1 day agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
1 day agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
1 day agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines