Anti Valentines Day Week: फरवरी में मिलने और बिछड़ने का सिलसिला जारी रहता है. 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मोहब्बत का सिलसिला जारी रहता है, लेकिन इसके बाद Anti-Valentine Week शुरू हो जाता है. यह हफ्ता खासतौर पर उन लोगों के लिए माना जाता है, जो किसी रिश्ते से बाहर निकल चुके हैं, ब्रेकअप के बाद खुद को संभालना चाहते हैं या जिंदगी में नई शुरुआत करना चाहते हैं. इन दिनों को लोग मजाकिया अंदाज में भी मनाते हैं, लेकिन इसके पीछे का संदेश काफी गहरा होता है. हालांकि, कुछ लोग इस दिनों गलत रिश्ते से बाहर निकलते हैं और खुद को अहमियत को समझते हैं. अगर आपको इन दिनों के बारे में जानकारी नहीं है तो आपको यहां पर Kick Day से लेकर Breakup Day तक पूरा कैलेंडर आसानी से मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- Valentine Week List 2026: रोज डे से लेकर Valentine’s Day तक, यहां देखिए 7 फरवरी से 14 फरवरी तक कब कौन सा दिन मनाया जाएगा
15 से 20 फरवरी तक का पूरा कैलेंडर | Anti Valentines Day Week Dates And Day
15 फरवरी को स्लैप डे- 14 फरवरी के बाद 15 फरवरी को स्लैप डे शुरू होता है. इस दिन का मतलब है कि लोग अपनी यादों से खराब लोगों को थप्पड़ मारकर बाहर निकाल दें. हालांकि, इसका मतलब लोगों को सच में थप्पड़ मारने से नहीं होता है.
16 फरवरी को किक डे- इसके बाद किक डे आता है जिसका मतलब होता है आप उस रिश्ते को लात मारे जो आपको परेशान करते हैं. साथ ही, उन आदतों गलत आदतें और बुरी यादों को किक मार दी जाए.
17 फरवरी को परफ्यूम डे- इस दिन का मतलब नई शुरुआत से है. यह दिन हमें बताता है कि अब आपको पॉजिटिव एनर्जी और फ्रेशनेस से जिंदगी जीने के बारे में सोचना चाहिए. लोग इस दिन खुद को या दोस्तों को परफ्यूम गिफ्ट करते हैं और रिश्ते की नई शुरुआत करते हैं.
18 फरवरी को फ्लर्ट डे- यह दिन मौज मस्ती का होता है जो दो लोगों को एक दूसरे से जुड़ने का मौका देता है. यह दिन याद दिलाता है कि जिंदगी सिर्फ दुखों के लिए नहीं, बल्कि खुश रहने और खुद को एक्सप्रेस करने के लिए भी है.
19 फरवरी को कन्फेशन डे- इस दिन लोग अपने दिल की बात सामने रखते हैं. चाहे वह प्यार का इजहार हो, कोई अधूरी बात हो या सच्चाई स्वीकार करना… लोग Confession Day ईमानदारी से निभाते हैं और अपनी बात को रखते हैं.
20 फरवरी को मिसिंग डे- यह दिन किसी ना किसी को याद करने के लिए मनाया जाता है. हालांकि, यह नहीं कि वह एक्स ही हो, बल्कि कोई दोस्त, परिवार का सदस्य या कोई खास पल भी हो सकता है, जिसे आप याद कर रहे हों और प्यार का इजहार करते हैं.
इसे भी पढ़ें- Happy Valentine’s Day 2026: प्यार के दिन की शुरुआत कैसे हुई, जानिए संत वेलेंटाइन की हैरान कर देने वाली कहानी
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
14 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
18 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
21 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines