हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पूरे उत्साह और रोमांस के साथ मनाया जाता है. बाजारों में लाल गुलाब, दिल के आकार वाले गिफ्ट और सोशल मीडिया पर प्यार भरे मैसेज छाए रहते हैं. कपल्स इस दिन को अपने रिश्ते को खास बनाने के लिए सेलिब्रेट करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस रोमांटिक दिन के बाद भी एक ऐसा हफ्ता आता है जो इससे बिल्कुल अलग अंदाज में मनाया जाता है? जी हां, वैलेंटाइन डे के अगले ही दिन से शुरू होता है एंटी-वैलेंटाइन वीक, जो प्यार से ज्यादा खुद की भावनाओं, आत्मसम्मान और नई शुरुआत पर फोकस करता है. आइए जानते हैं आखिर यह वीक क्यों खास है और इसमें क्या-क्या होता है.
यह भी पढ़ें: खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटना क्या खतरनाक होता है? जानिए सेहत पर कैसा पड़ेगा असर
क्या है Anti-Valentine’s Week और कब से कब तक मनाया जाता है?
एंटी-वैलेंटाइन वीक हर साल 15 फरवरी से 21 फरवरी तक मनाया जाता है. यह हफ्ता उन लोगों के लिए खास माना जाता है जो सिंगल हैं, हाल ही में ब्रेकअप से गुजरे हैं या फिर अपने जीवन में नई शुरुआत करना चाहते हैं. जहां वैलेंटाइन वीक प्यार का जश्न मनाता है, वहीं एंटी-वैलेंटाइन वीक खुद को समझने, पुरानी यादों से बाहर निकलने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है.
15 फरवरी- स्लैप डे
स्लैप डे का मतलब किसी को सच में थप्पड़ मारना नहीं है. इसका असली अर्थ है पुराने रिश्ते की कड़वी यादों को दिल से निकालना. एक्स की तस्वीरें हटाना और पुराने मैसेज डिलीट करना ही इस दिन की शुरुआत है.
16 फरवरी-किक डे
किक डे हमें उन चीजों और लोगों से दूरी बनाने का संदेश देता है जो हमें मानसिक रूप से परेशान करते हैं. यह दिन इमोशनल बोझ हटाकर नई और पॉजिटिव शुरुआत करने की प्रेरणा देता है.
17 फरवरी-परफ्यूम डे
परफ्यूम डे सेल्फ-लव को समर्पित है. इस दिन आप खुद के लिए कुछ अच्छा खरीद सकते हैं, अपनी पसंदीदा खुशबू लगा सकते हैं या खुद के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. यह आत्मसम्मान बढ़ाने का दिन है.
18 फरवरी- फ्लर्ट डे
फ्लर्ट डे हल्का-फुल्का और मजेदार दिन होता है. इस दिन नए लोगों से बातचीत करें, मुस्कुराएं और आत्मविश्वास के साथ खुद को प्रस्तुत करें. यह दिन जीवन में हल्केपन और खुशी को अपनाने का प्रतीक है.
19 फरवरी- कन्फेशन डे
कन्फेशन डे ईमानदारी और साफ दिल से बात करने का दिन है. चाहे माफी मांगनी हो या अपने मन की बात बतानी हो, यह दिन भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने की हिम्मत देता है.
20 फरवरी- मिसिंग डे
मिसिंग डे हमें यह सिखाता है कि हर रिश्ता बुरा नहीं होता. अगर कोई कभी खास था, तो उसे याद करना गलत नहीं है. अपनी भावनाओं को स्वीकार करना ही आगे बढ़ने की पहली सीढ़ी है.
21 फरवरी- ब्रेकअप डे
एंटी-वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को प्राथमिकता देने का संदेश देता है. अगर कोई रिश्ता आपको खुश नहीं रख पा रहा, तो उससे बाहर निकलना भी जरूरी फैसला हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Valentine’s Day पर सिंगल लोग क्या करें? यहां जानिए खुद को कैसे कराएं स्पेशल फील
संबंधित खबरें
मेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 hr agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
15 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
18 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
20 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
20 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
23 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines