Anti Valentine Week 2025: एंटी-वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन 18 फरवरी को फ्लर्ट डे के रूप में मनाया जाएगा। फ्लर्टिंग शब्द का मूल फ्रेंच शब्द फ्लेउरेट से लिया गया है, जिसका मूल रूप से फूलों की पंखुड़ियों को नाजुक ढंग से गिराकर बहकाने की कला से जुड़ा था। सोलहवीं शताब्दी से फ्लर्टिंग को कविताओं जैसे कई साहित्यिक कार्यों में प्यार को एक्सप्रेस करने और किसी अन्य व्यक्ति में रुचि दिखाने के एक अट्रैक्टिव तरीके के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने पुराने साथी को भूलकर आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आपने क्रश या पसंदीदा इंसान के को इम्प्रेस करने के लिए उनके साथ फ्लर्ट कर एक बार फिर से खुद को आगे बढ़ने का मौका दे सकते है। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि अगर आपके क्रश को आपको फ्लर्ट करना पसंद नहीं आया तो ये आप पर भारी भी पड़ सकता है।
क्या है फ्लर्ट डे महत्व
फ्लर्ट डे मनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि हम जिस व्यक्ति को पसंद करते हैं, उससे बात कर के उसे इम्प्रेस करने की हिम्मत जुटाएं और मजाकिया तरीके से अपनी फिलिंग्स उनसे जाकर कहें। लोग इस दिन को खुद को लाड़-प्यार करने और नई यादें बनाने के अवसर के रूप में भी ले सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि उस इंसान को आपका ये तरीका पसंद न भी आए।
ये भी पढ़ें-गर्लफ्रेंड या पत्नी कभी नहीं छोड़ेगी आपका साथ, बस सीख लें रिलेशनशिप का ये धांसू रूल!
फ्लर्ट डे की शुरुआत
फ्लर्टिंग शब्द की उत्पत्ति फ्रांसीसी शब्द फ्लूरेट से हुई है जिसका अर्थ है फूलों की पंखुड़ियां गिराकर किसी को लुभाने की कला। सोलहवीं शताब्दी से फ्लर्टिंग किसी को प्रभावित करने के लिए कहानियों और कविताओं में प्रचलित प्रेम की एक अवधारणा रही है। फ्लर्टिंग एक कला है जिसमें हम अपने पसंदीदा इंसान के सामने अपनी फिलिंग जताते है और उनसे आपने स्नेह को व्यक्त करने के तरीके खोजते हैं, लेकिन आज के समय को देखते हुए, कभी-कभी हम इसे सिर्फ दिखावे के लिए करते हैं।
कैसे बनाएं फ्लर्ट डे
1. अपने आस-पास के लोगों की सच्ची तारीफ करने का मौका लें। एक सच्ची तारीफ किसी का दिन खुशनुमा बना सकती है और सुखद बातचीत कर उनके दिन को बेहतर बनाएं।
2. आप चाहे लंबे समय के साथी के साथ हो या किसी नए परिचित के साथ, हल्की-फुल्की छेड़खानी और मजाकिया बाते कर उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश कर सकते हैं।
3. डिजिटल युग में, एक चुटीला टेक्स्ट या एक मजेदार इमोजी काफी मददगार साबित हो सकता है। किसी खास व्यक्ति तक ऐसा संदेश पहुंचाएं जो उसके चेहरे पर मुस्कान ला दे।
ये भी पढ़ें- Anti Valentine Week में स्लैप डे, किक डे कब? कैसे सेलिब्रेट करें सिंगल लोगों के त्योहार
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
3 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
6 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
7 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
8 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
9 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
11 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
12 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
13 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines