हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Anti Valentine Week 2025: 19 फरवरी को क्यों मनाया जाता है कन्फेशन डे? जानें इसका मतलब  

Anti Valentine Week 2025: एंटी-वैलेंटाइन वीक का एक हिस्सा कन्फेशन डे है, जिसे 19 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को लोग अपने प्यार के  इजहार के साथ-साथ अपनी गलतियों का भी इजहार करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने साथी के सामने कुछ  कन्फेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Anti Valentine Week 2025

Anti Valentine Week 2025: दुनिया भर में वैलेंटाइन वीक खत्म होने के बाद एंटी-वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है, जो 15 से शुरु हो चुका है। वहीं, 19 फरवरी को एंटी-वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन कन्फेशन डे के रूप में मनाया जाता है। कन्फेशन डे को खास कर उन लोगों के लिए होता है, जो अपनी फीलिंग्स और गलतियों का इजहार करना चाहते हैं। इस दिन कई लोग अपने प्यार का भी इजहार करते हैं, तो कुछ लो अपनी पुरानी गलतियों को मानकर एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। अगर आप किसी खास इंसान से अपनी भावनाओं या फिर अपराधों या गलतियों को कन्फेशन करना चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए अच्छा हो सकता है।

कन्फेशन डे हिस्ट्री और महत्व

कन्फेशन डे एक ऐसी परंपरा है, जो यहूदी-ईसाई प्रथाओं में निहित है, जहां सार्वजनिक रूप से या निजी तौर पर पापों को खुले तौर पर स्वीकार करना और उनके लिए माफी मांगना जरूरी माना जाता था। बाइबल का उद्देश्य व्यक्तियों को उनके गलत कामों को पहचानने और उनके कामों के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करने में मार्गदर्शन करना है। यहूदी धर्म में, कन्फेशन डे को अभी भी प्रार्थना, उपवास और कन्फेशन के समय के रूप में मनाया जाता है। चर्च में बिशप या पादरी के सामने कन्फेशन की प्रथा का एक लंबा इतिहास है, रोमन कैथोलिक पारंपरिक रूप से पांचवीं शताब्दी में लेंट के दौरान पवित्र गुरुवार को कन्फेशन करते थे।

ये भी पढ़ें-गर्लफ्रेंड या पत्नी कभी नहीं छोड़ेगी आपका साथ, बस सीख लें रिलेशनशिप का ये धांसू रूल!

कैसे मनाएं कन्फेशन डे

इस दिन को मनाने का मुख्य कारण लोगों को किसी बात के बारे में अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना होता है। इस मौके पर लोग गलतियों या अन्य छुपे हुए बातें अपने साथियों के साथ शेयर कर सकते हैं और उनसे माफी मांगते हैं। ये दिन किसी को आपने आप पर भरोसा दिलाने का एक अच्छा मौका होता है।

 

ये भी पढ़ें- Anti Valentine Week में स्लैप डे, किक डे कब? कैसे सेलिब्रेट करें सिंगल लोगों के त्योहार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें