Anti-Acne Diet: गलत खान-पान और बढ़ते प्रदूषण के कारण लोग कई तरह की समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। खराब जीवनशैली का असर सेहत के साथ-साथ हमारी त्वचा और बालों पर भी पड़ता है। आजकल लोग कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। पिंपल्स, डार्क सर्कल, झाइयां जैसी कई समस्याएं अक्सर लोगों की खूबसूरती को कम कर देती हैं। एक्ने इन्हीं समस्याओं में से एक है। त्वचा संबंधी इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप भी एक्ने की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।
सब्जियां और फल
फल और सब्जियां एंटीऑक्सिडेंट और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं। अगर आप एक्ने से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने आहार में पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल, जामुन और टमाटर शामिल कर सकते हैं।
साबुत अनाज
साबुत अनाज फाइबर का अच्छा स्रोत हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने से मुंहासे को रोकने में मदद मिल सकती है।
लीन प्रोटीन
लीन प्रोटीन हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है और यह मुंहासों को रोकने में भी सहायक हो सकता है। लीन प्रोटीन को अपने आहार का हिस्सा बनाने के लिए आप अपने आहार में मछली, चिकन और बीन्स को शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: टैनिंग से चुटकियों में पाएं छुटकारा! बस अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे
हेल्दी फैट
एवोकैडो, नट्स और बीज जैसे हेल्दी फैट्स वाले फूड आइटम्स सूजन को कम करने और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करने में में मदद कर सकते हैं।
पानी
स्वस्थ रहने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है, यह सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। एक्ने की समस्या से छुटकारा पाने में भी पानी का सेवन फायदेमंद रहेगा। इसलिए आप समय-समय पर पानी पीते रहें।
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
3 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
4 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
4 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
6 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
7 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
8 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
10 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines