Toll Pass: जब भी हम कहीं किसी दूसरे शहर में घूमने के लिए निकलते हैं तो एक्सप्रेसवे और हाईवे पर टोल टैक्स का सामना तो करना ही पड़ता हैं। लेकिन कई लोग फास्ट टैग रिचार्ज नहीं करते और लाइन में खड़े होकर पर्ची कटवाना उन्हें ज्यादा अच्छा लगता हैं। इसकी वजह से टोल प्लाजा पर लंबा जाम लगता है और काफी समय भी बर्बाद होता है। साथ ही जो लोग टोल टैक्स भरते हैं उन्हें बार-बार फास्टैग रिचार्ज करना पड़ता है ऐसे में इंसान बार-बार के टैक्स से परेशान हो ही जाता है। लेकिन अब आपको फायदा होने वाला है जल्द ही आपको इन सब झंझटों से छुटकारा मिलने वाला है। भारत सरकार एक ऐसी योजना लेकर आएगी जिससे हाईवे पर सफर करना ना केवल आसान हो जाएगा बल्कि सस्ता भी हो जाएगा। जी हां केंद्र सरकार निजी वाहनों के लिए साल भर और लाइफटाइम टोल पास की सुविधा शुरू करने वाली है। मतलब अब आपको बार-बार FASTag रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए जानते हैं क्या है यह योजना।
1) टैक्स से छुटकारा
सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पर टोल भुगतान को आसान बनाने के लिए निजी वाहनों के लिए साल भर और लाइफटाइम टोल पास का प्रस्ताव रखा है। यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा जो अक्सर हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं। इस योजना के हिसाब से एक बार की राशि का भुगतान करके आप साल भर या जीवनभर के लिए टैक्स से छुटकारा पा सकेंगे।
2) साल भर और लाइफटाइम टोल का खर्च?
रिपोर्ट के हिसाब से सरकार ने साल भर के टोल पास की कीमत 3000 रुपए निर्धारित की है। पास को खरीदने के बाद आप पूरे साल बिना किसी टेंशन के राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर आसानी से यात्रा कर सकते हैं। केवल यही नहीं 15 साल की वैलिडिटी वाला लाइफटाइम टोल पास भी मिलेगा जिसकी कीमत 30 हजार रहेगी। यह पास उन लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा जो लंबे समय तक के लिए टोल टैक्स से छुटकारा पाना चाहते हैं।
3) क्या है यह सिस्टम ?
यह नया सिस्टम मौजूदा FASTag के साथ भी जोड़ा जाएगा। यानी आपको कोई नया कार्ड खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साल भर या लाइफटाइम पास आपके FASTag अकाउंट से लिंक हो जाएगा। जब आप टोल प्लाजा से निकलेंगे तो आपका टोल टैक्स अपने आप कट जाएगा।
4) पास के फायदे
आपको बार-बार रिचार्ज करने की झंझट और खर्च से छुटकारा मिलेगा। टोल प्लाजा पर ट्रैफिक की भीड़ भी कम रहेगी और आपका भी समय बर्बाद होने से बचेगा। टोल भुगतान की प्रक्रिया आपके लिए काफी आसान हो जाएगी।
5) महीने के पास से अच्छा होगा साल भर और लाइफटाइम पास
अभी आपकी निजी कारों के लिए 340 रुपए महीना का पास बनता है लेकिन यह केवल एक टोल प्लाजा पर ही मान्य रहता है। वहीं 3 हजार रुपए में साल के लिए पूरे देश के हाईवे और एक्सप्रेसवे पर असीमित यात्रा की सुविधा मिल जाएगी। यह योजना महीने के पास की तुलना में बेहद सस्ती रहेगी।
तो इस योजना के लाभ के साथ आब आराम से लें यात्रा का मजा बीना किसी रूकावट के।
यह भी पढ़ें: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विदेशी और घरेलू उड़ानें कहां-कहां? लिस्ट में दुबई-ज्यूरिख शामिल
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
8 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
9 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
11 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
11 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
11 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
13 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
15 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
17 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
18 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines