Anjeer Water Benefits: रोजाना जिंदगी की छोटी-छोटी आदतें व्यक्ति के जीवन में काफी बड़े बदलाव ला देते हैं जो सेहत को बहुत लाभ पहुंचाते हैं। ऐसे तो सभी ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से सेहत में काफी अच्छे बदलाव आते हैं। अंजीर एक बेहद पौष्टिक और फाइबर से भरपूर सूखा मेवा है, जिसे जब रातभर पानी में भिगोकर सुबह सेवन किया जाता है तो यह हमारे शरीर के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीते हैं तो इससे सेहत पर क्या लाभ हो सकते हैं।
पाचन तंत्र को बेहतर बनाए
अगर आप रोजाना सुबह अंजीर का पानी पीते हैं तो इससे आपको पाचन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अंजीर फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करे
अंजीर में प्राकृतिक शर्करा होती है जो ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है (लेकिन डॉक्टर की सलाह जरूरी है)
वजन घटाने में मददगार
Image Source Freepik
जो भी लोग वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें अंजीर का पानी सुबह खाली पेट जरूर पीना चाहिए। यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है जिससे ओवरईटिंग नहीं होती। इसके साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है जिससे फैट जल्दी बर्न होता है।
सूजन को कम करें
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करने में मदद करते हैं जिससे जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है।
दिल की बीमारियों का खतरा घटाएं
अंजीर का पानी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है। जिन लोगों को दिल की बीमारी है उन्हें अंजीर का पानी जरूर पीना चाहिए।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए
अंजीर में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और बीमारियों से बचाते हैं। इसके साथ ही यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।
शरीर को अंदर से डिटॉक्स करें
Image Source Freepik
अगर आप रोजाना अंजीर के पानी का सेवन करते हैं तो यह आपकी बॉडी को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करता है। इसके साथ ही यह शरीर की गंदगी को बाहर निकालता है और आपको अंदर से साफ और तरोताजा महसूस कराता है।
ये भी पढ़ें- घर की रसोई में छुपा है बेली फैट का इलाज, डाइट में शामिल करें ये सब्जियां?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 hr agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
19 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
23 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines