Angina And Anxiety Symptoms: एनजाइना और एंग्जायटी दोनों ही हेल्थ से जुड़ी समस्या है, जिसके लक्षणों को लेकर लोग भ्रमित रहते हैं और समय पर इस बीमारी के बारे में उन्हें पता नहीं चलता है। एनजाइना हार्ट से जुड़ी समस्या होती है और एंग्जायटी मानसिक तनाव के कारण पैदा होती है। दोनों ही स्थितियों में सीने में तकलीफ, सांस लेने में दिक्कत और धड़कन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके एक समान लक्षणों के कारण लोगों को कई बार समझ नहीं आता है कि वह किस समस्या से परेशान हैं। इसे लेकर इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर के निदेशक और सीटीवीएस प्रमुख डॉ. सौरभ जुनेजा ने एनजाइना और एंग्जायटी के बीच फर्क बताया है…
एनजाइना
एनजाइना के दौरान सीने में दर्द या दबाव, सीने में जकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा एनजाइना में आमतौर पर हार्ट में ब्लड फ्लो की समस्या बढ़ सकती है, क्योंकि हार्ट के आसपास फैट जमा हो जाता है। इसके साथ ही खाना खाने के बाद पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होने लगता है, जिसे लोग एसिडिटी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसे पोस्टप्रांडियल एनजाइना भी कहा जाता है।
एनजाइना के लक्षण
1. सीने में दर्द, जो तनाव के कारण हो सकता है।
2. बार-बार मतली या उल्टी हो सकती है।
3. छाती के किसी एक हिस्से में दर्द रहना।
4. इसके अलावा कभी-कभी ये दर्द अन्य भागों जैसे जबड़े, गर्दन, पीठ आदि तक फैल सकता है।
एनजाइना को कम करने के लिए आप एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट ले सकते हैं। इसके साथ ही आप डॉक्टर की सलाह लेकर इसके लिए दवा भी ले सकते हैं।
एंग्जायटी
एंग्जायटी का सबसे आम लक्षण सीने में दर्द है। एंग्जायटी के दौरान दिमाग ही बल्कि शरीर से भी जुड़ी कई समस्या हो सकती है। इस दौरान पसीना आ सकता है और चक्कर आने जैसा महसूस हो सकता है। डर और नकारात्मक विचार आ सकते हैं, बेचैनी, घबराहट और हाथ-पैर ठंडे होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
एंग्जायटी के लक्षण
1. ज्यादा पसीना आना
3. सांस लेने में दिक्कत और मतली
ये समस्या लंबे समय तक आपको परेशान कर सकती हैं। इसके लिए आप शरीर को आराम देकर और डाइट में हेल्दी फूड को शामिल कर एंग्जायटी को कम कर सकते हैं।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।