How To Make Ginger Chutney: भारतीय खाने में चटनी की बहुत ही महत्ता होती है इसलिए इसे हर आहार में शामिल किया जाता है। चटनी खाने के स्वाद को दोगुना करने में मदद करती है इससे किसी भी बोरिंग खाने को स्वादिष्ठ बनाया जा सकता है।
इसलिए आपको भारत में चटनी की कई वैराइटीज जैसे- पुदीना चटनी, धनिया चटनी, प्याज चटनी या टमाटर चटनी आदि आसानी से देखने को मिल जाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए अदरक की चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
ये आंध्र प्रदेश की फेमस चटनी है जिसको अलम पचड्डी के नाम से जाना जाता है। ये स्वाद में बहुत चटपटी और तीखी होती है। इसको बनाने में केवल 10-15 मिनट ही लगते हैं, तो चलिए जानते हैं अदरक की चटनी बनाने की विधि-
अदरक की चटनी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- हरी मिर्च 200 ग्राम
- अदरक 75 ग्राम
- गुड़ 100 ग्राम
- इमली 50-70 ग्राम
- स्वादानुसार नमक
- गर्म पानी
- तेल 2 चम्मच
- तड़के के लिए
- तेल 2 बड़े चम्मच
- सरसों के बीज 1 छोटा चम्मच
- जीरा 1 छोटा चम्मच
- करी पत्ता 2 टहनी
- लाल मिर्च 2 सूखी
अदरक की चटनी कैसे बनाएं? (How To Make Ginger Chutney)
- अदरक की चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले हरी मिर्च और अदरक को धोएं।
- फिर आप इन दोनों को मोटे-मोट टुकड़ों में काटकर रख लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
- फिर आप इसमें करीब 200 ग्राम हरी मिर्च डालकर पकाएं।
- इसके बाद आप इसको मिर्च के रंग बदलने तक अच्छे से भून लें।
- फिर आप इसमें कटा हुआ अदरक डालें और इसको करीब 2-3 मिनट तक भून लें।
- इसके बाद मिक्सर जार में अदरक, हरी मिर्च, गर्म पानी, गुड़ और इमली डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
- फिर आप एक कढ़ाई में तड़के के लिए 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
- इसके बाद आप इसमें 1 छोटा चम्मच जीरा और 1 छोटा चम्मच सरसों के बीज डालकर भून लें।
- फिर आप इसमें 2 लाल सूखी मिर्च और 1 टहनी करी पत्ते का डाल दें।
- इसके बाद आप इस तड़के को तैयार चटनी के ऊपर डाल दें।
- अब आपकी टेस्टी आंध्र प्रदेश की स्पेशल अदरक की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
20 mins agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
4 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
5 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
7 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
21 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines