Latest Mehendi Designs: अनंत चतुर्दशी पर लगानी है मेहंदी तो यहां देख लीजिए लेटेस्ट डिजाइन, हाथों की बढ़ जाएगी खूबसूरती

Modern Mehendi Designs: हाथों पर खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी लगाना चाहती हैं तो यहां से ले लीजिए आइडिया. यहां आपके लिए मेहंदी के कुछ बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइन दिए गए हैं.

Latest Mehendi Designs

Trendy Mehendi Designs: हाथों की शोभा बढ़ा देंगे ये मेहंदी डिजाइन. Image Credits - Instagram

Anant Chaturdashi Mehendi: अनंत चतुर्दशी के साथ ही 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव का समापन होता है. इस दिन लोग तैयार होना पसंद करते हैं और बप्पा की खूब धूमधाम से विदाई करते हैं. ऐसे में अगर आप अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर हाथों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो यहां आपके लिए मेहंदी के कुछ बेहद खूबसूरत, सिंपल, मॉडर्न और ट्रेंडी डिजाइन (Trendy Mehendi Designs) दिए गए हैं. इस स्टाइल में मेहंदी लगाएंगी तो लोग आ-आकर आपके हाथों की तारीफ करने लगेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन | Latest Mehendi Designs

हाथों पर आप इस मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं. इस डिजाइन में हाथों के बीचों-बीच गोलाकर मेहंदी लगाई गई है और कलाई पर भी मेहंदी से डिजाइन बनाया गया है. इससे हाथ बहुत ज्यादा भरा भी नहीं दिखता और खाली भी नजर नहीं आता है.

अगर भरा हुआ हाथ चाहती हैं तो इस मेहंदी डिजाइन को देखें. घर पर ही आसानी से इस पैटर्न को फॉलो करके मेहंदी लगाई जा सकती है. उंगलियों पर एकसमान चेन वाला डिजाइन लगाया गया है और हथेली पर भी डिजाइन रिपीट हो रहा है इसीलिए आपको इस डिजाइन को लगाने में ज्यादा मुश्किल नहीं आएगी.

विज्ञापन

हाथों के पिछले हिस्से पर इस मेहंदी डिजाइन को लगाया जा सकता है. खूबसूरत पैटर्न वाली इस मेहंदी को कुछ ही मिनटों में लगाया जा सकता है. इसे ज्यादा पतली या ज्यादा मोटी कीप से नहीं लगाया गया है और डिजाइन बेहद सिंपल भी है.

मिनिमल मेहंदी लगाने की इच्छा है तो यह मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा. ऑफिस या कॉलेज जाने वाली लड़कियां इस तरह की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. यह मेहंदी डिजाइन मॉडर्न भी है और खूबसूरत भी.

विज्ञापन

मॉडर्न और मिनिमिल मेहंदी का एक यह डिजाइन भी सुंदर है. यह डिजाइन देखने में मुश्किल लग सकता है लेकिन जब इसे लगाएंगी तो समझ आएगा कि असल में यह बेहद सिंपल है बस आपको पैटर्न्स को ध्यान से देखकर लगाना है. अगर आप इंस्टाग्राम की इस स्लाइड में आगे बढ़ेंगी तो पूरा डिजाइन देख सकेंगी और स्टेप बाय स्टेप इसे लगाने का तरीका भी जान जाएंगी.

आधी हथेली पर लगा यह बारीक कीप का मेहंदी डिजाइन देखकर तो लोग आ-आकर आपकी तारीफ करेंगे. अगर आपको मेहंदी लगाने का शौक है और मेहंदी लगानी आती भी है तो इस डिजाइन को जरूर लगाएं.

विज्ञापन

कमल के फूल का डिजाइन आजकल मेहंदी में बहुत फेमस है. आप इस डिजाइन को भी अपने हाथों पर लगा सकती हैं. यह ट्रेंडी डिजाइन आपकी फोटोज में भी बेहद खूबसबरत लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ