Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Celebration: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी करेंगे। शादी से पहले गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। जहां फंक्शन के पहले दिन फिल्मी दुनिया के भी कई सितारे तो पहुंचे ही। इसी के साथ खेल, राजनीति और व्यापार के भी कई बड़े चेहरे देखने को मिले।
हालांकि अब प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां पहुंची, जिसमें सभी लोग एथनिक लुक में नजर आए। पार्टी में सारा अली खान से लेकर अनन्या पांडे तक सभी अभिनेत्रियों ने साड़ी और लहंगा कैरी किया था, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थी। आइए अब जानते हैं कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन कौन-कौन से बड़े सितारे पहुंचे और उन्होंने क्या पहना।
ये भी पढ़ें- Anant-Radhika Pre-Wedding सेरेमनी में सितारों के फैशन सेंस को देख हर कोई हुआ दीवाना, आप भी ट्राई करें ये लुक
रणवीर संग नजर आई दीपिका
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज को कंफर्म किया है, जिसके बाद पहली बार उन्हें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में देखा गया। फंक्शन के पहले दिन रणवीर ने जहां ब्लैक सूट पहना था, तो वहीं दीपिका ने उनके साथ ट्विनिंग करते हुए ब्लैक रंग की लॉन्ग ड्रेस कैरी की थी। पार्टी के दूसरे दिन दीपिका और रणवीर ने एथनिक लुक पहना। दीपिका यहां गोल्डन लहंगा पहने पहुंची थी, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थी। वहीं रणवीर ने ब्लैक और ब्लू शेरवानी पहनी थी।
सुहाना ने साड़ी में दिखाया क्लासी लुक
गुजरात के जामनगर में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी पहुंची है। उन्होंने यहां ब्लू रंग की क्लासी साड़ी पहनी थी। इसी के साथ उन्होंने खुले बालों से अपने लुक को कम्प्लीट किया। सुहाना के साथ यहां अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली भी पहुंची। उन्होंने गोल्डन आउटफिट में लोगों का ध्यान अपनी और खींचा।
करीना ने साड़ी में बरपा कहर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी अपने पूरे परिवार के साथ यहां पहुंची है। पार्टी के दूसरे दिन उन्होंने गोल्डन रंग की शिमरी साड़ी कैरी की, जिसमें वो बहुत सुंदर लग ही थी। वहीं सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ ट्विनिंग करते हुए ब्लैक रंग की शेरवानी पहनी।
सारा ने लाल रंग के लंहगे से जीता दिल
इस पार्टी में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा भी पहुंची थी। उन्होंने लाल रंग के लहंगे के साथ पोनीटेल और गले में चोकर के साथ अपने लुक को पूरा किया।
ये सेलेब्स भी आए नजर…
सुहाना और करीना के अलावा यहां जान्हवी कपूर को भी देखा गया। वो पिंक रंग की साड़ी में ग्लैमरस लग रही थी। जान्हवी कपूर के साथ-साथ यहां रानी मुखर्जी, करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर ने भी अपनी मौजूदगी से पार्टी में चार चांद लगाएं।
ये भी पढ़ें- Anant Radhika Pre Wedding Day 2: एडवेंचर से जंगल सफारी तक, जानें दूसरे दिन क्या-क्या होगा खास?
संबंधित खबरें
धनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 hr agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
16 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
17 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
19 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
19 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
21 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
22 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines