Bombay Toasty Recipe In Hindi: टोस्ट एक ऐसा आहार है जिसको लोग आमतौर पर नाश्ते से लेकर स्नैक में बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसलिए आपको टोस्ट की कई वैराइटीज जैसे- आलू टोस्ट, खीरा टोस्ट, कॉर्न टोस्ट, या मिक्स वेज टोस्ट आदि आसानी से मिल जाते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने बॉम्बे टोस्टी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए बॉम्बे टोस्टी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज लगता है। साथ ही इसको बनाने में भी केवल 5 मिनट लगते हैं, तो चलिए जानते हैं बॉम्बे टोस्टी (Bombay Toasty Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – Malai Paneer Recipe: करवाचौथ पर बढ़ जाएगा डिनर का मजा ज़ायकेदार मलाई पनीर के साथ, ये रही रेसिपी
बॉम्बे टोस्टी बनाने की सामग्री-
- ब्रेड या ब्राउन ब्रेड 6 पीस
- मक्खन या देसी घी 3 चम्मच
- प्याज 1 बारीक कटा
- शिमला मिर्च 1 बारीक कटी
- टमाटर 1 बारीक कटा
- खीरा 1 बारीक कटा
- आलू 1 उबला हुआ बारीक कटा
- पुदीने की चटनी या सॉस 2 चम्मच
- चाट मसाला
- नमक स्वादानुसार
बॉम्बे टोस्टी बनाने की रेसिपी- (Bombay Toasty Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रेड पर अच्छी तरह से बटर या देसी घी लगाएं।
- फिर आप इसके ऊपर चटनी या सॉस को लगाकर अच्छी तरह से स्प्रेड कर लें।
- इसके बाद आप इस पर बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, उबले आलू के टुकड़े और टमाटर रखें।
- फिर आप इसके ऊपर चाट मसाला और नमक छिड़क दें।
- इसके बाद आप इसकों दूसरी ब्रेड की मदद से कवर कर लें।
- फिर आप एक तवे पर एक चम्मच बटर या घी डालकर पिघलाएं।
- इसके बाद आप इस पर सैंडविच को रखकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें।
- फिर आप इस पर कद्दूकस पनीर भी डाल सकते हैं।
- इसके बाद आप इसके ऊपर काली मिर्च छिड़क दें।
- अब आपका लजीज बॉम्बे टोस्टी बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
41 mins agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
6 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
7 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
8 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
10 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines