Lucknow Airport: अगले महीने लखनऊ एयरपोर्ट से दिन की उड़ानें बंद हो सकती हैं। इसका कारण रनवे का प्रस्तावित मरम्मत का काम होना है। लखनऊ एयरपोर्ट को पांच महीनों तक दिन की उड़ानों के लिए बंद किया जाना है। एयरपोर्ट के रनवे के मरम्मत काम की वजह से 1 मार्च से 15 जुलाई मतलब डेढ़ महीने तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक एयरपोर्ट को बंद रखने की योजना बनाई गई है। जिसकी वजह से 35 से ज्यादा उड़ानें होंगी रद।
आखिरी चरण में मंजूरी मिलने की प्रक्रिया
डीजीसीए से मंजूरी मिलने की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। एयरपोर्ट प्रशासन की योजना को देखते हुए कई एयरलाइंस ने अपने समर शेड्यूल में बदलाव किए है। दिन में उड़ान बुकिंग प्लेटफार्म पर भी नहीं दिखाई दे रही है।
35 से ज्यादा उड़ानें होंगी रद
माना जा रहा है कि करीब 35 या इससे ज्यादा उड़ानें रद हो सकती हैं। सोमवार तक डीजीसीए से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद अधिसूचना जारी होगी। हालांकि इससे यात्रियों को दिक्कतें आ सकती हैं।
ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी
ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से रेल प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। लखनऊ से महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों के आने व जाने तक प्लेटफार्म पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान रहकर बोगियों का निरीक्षण करेंगे और परेशानियां पैदा होने से रोकेंगे।
कैमरों से रखी जाएगी निगरानी
इसकी निगरानी स्टेशन पर लगे कैमरों से रखी जाएगी। अब जवानों को लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, लखनऊ प्रयागराज इंटरसिटी के साथ स्पेशल ट्रेनों के आने-जाने के समय खास सक्रियता दिखानी होगी।
जारी हुआ अलर्ट
रविवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने अलर्ट जारी किया। आरपीएफ व जीआरपी को साफ निर्देश दिया है कि जवान मुस्तैदी से स्टेशंस पर डटे रहें। शुक्रवार रात चारबाग रेलवे स्टेशन पर बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस के पहुंचने पर नाराज यात्री ट्रैक पर आ गए थे। जिसकी वजह से हादसा हो सकता था।
यात्रियाें को नहीं मिली बोगियों में जगह
यात्रियों को बोगियों में बैठने की जगह तक नहीं मिली थी। आरपीएफ व जीआरपी के प्लेटफार्म पर नहीं होने से यह परेशानी हुई थी। रविवार को वाराणसी में महाकुंभ जाने वाली ट्रेन के इंजन पर यात्री सवार हो गए थे।
हादसे की वजह से अफसरों पर कार्रवाई
ट्रेन को तत्काल रोकना पड़ गया। चारबाग स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी को निर्देश दिया गया है कि किसी तरह की परेशानी या हादसा होने पर अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।
आप किसी भी तरह की परेशानी होने की वजह से अपनी जान को खतरे में ना डालें और सुरक्षा के साथ यात्रा करें।
यह भी पढ़ें: ना FASTag रिचार्ज का झंझट, न टोल का झोल, नई योजना से सफर होगा और आसान!
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 hr agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
15 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
18 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
22 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
23 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines