हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aloo Uttapam Recipe: बारिश में खाएं गरमा-गरम ‘आलू उत्तपम’, जानें आसान विधि

विज्ञापन
Aloo Uttapam Recipe

Aloo Uttapam Recipe: बारिश के मौसम में अगर कुछ बढ़िया खाने को मिल जाए तो बारिश का मजा ही दोगुना बढ़ जाता है। इसके लिए आलू का उत्तपम एक शानदार ऑप्शन है। हालांकि सभी इसे अलग-अलग तरीके से बनाते हैं।

ये साउथ इंडियन डिश बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी को बेहद पसंद भी आती है और जो एक बार आलू का उत्तपम खाता है, वो बार-बार इसे खाने की डिमांड करता है। इसलिए आज हम आपको आलू उत्तपम की बेहद आसान-सी रेसिपी बताने जा रहे हैं, चलिए जान लेते हैं…

Aloo Uttapam बनाने के लिए जरुरी सामग्री

  • चावल- 1 कप
  • आलू- 2 उबले हुए
  • प्याज- 1
  • गाजर- 1( टुकड़ों में कटी हुई)
  • पत्ता गोभी- 1 कप (टुकड़ों में कटी हुई)
  • शिमला मिर्च- 1 (टुकड़ों में कटी हुई)
  • हरी मिर्च- 2 (टुकड़ों में कटी हुई)
  • अदरक- 2 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून
  • काली मिर्च- 1 टीस्पून
  • नमक- स्वादानुसार

Aloo Uttapam बनाने की आसानी की रेसिपी

  • आलू उत्तपम बनाने के लिए आपको सबसे पहले चावल लेना है।
  • इसके बाद इन्हें कम से कम पांच घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
  • अब आलू को अच्छे से धो लें और फिर इन्हें उबलने के लिए रख दें।
  • इसके बाद अदरक और हरी मिर्च को बारिक पीस लें।
  • अब भीगे हुए चावल, उबले हुए आलू, पानी, अदरक और हरी मिर्च को एक ब्लेंडर में डालकर पीसें।
  • फिर इसका एक स्मूद बैटर बनाएं।
  • इसके बाद जब बैटर तैयार हो जाए तो इसे एक बड़े बाउल में निकाल लें।
  • फिर कटी हुई पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च और प्याज को इसमें डालें।
  • इसके बाद इसमें चिली फ्लेक्स, नमक और काली मिर्च डालें और अच्छे से मिला लें।
  • इसका बाद गैस पर तवा रखें और बैटर तवे पर डालें।
  • इसके बाद इसे अच्छे से सेंक लें और इस तरह से सारे उत्तपम बना लें।
  • अब चटनी के साथ इसे सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola