Til Masala Curry: सर्दियों में तिल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ज्यादातर लोग मीठे व्यंजन बनाते हैं. तिल के लड्डू या तिल की गजक बनाई और खाई जाती है, लेकिन इस बार आप तिल की सब्जी बनाकर देखें. तिल की सब्जी हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होती है, जिसमें मसाले या आलू का तड़का लगाया जा सकता है. आप इसमें नॉनवेज फ्लेवर देने के लिए चिकन या मटन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन आज हम आपको तिल और आलू की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे रात के डिनर में बनाया जा सकता है. इसमें मसाले अपने हिसाब से डाले जा सकते हैं और स्वाद को बढ़ाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Breakfast Tips: नाश्ते में बनाना चाहते हैं कुछ अलग, हेल्दी और स्वादिष्ट? ट्राई करें ये झटपट ब्रेकफास्ट रेसिपी
तिल आलू की सब्जी कैसे बनाई जाती है?
सामग्री
- आलू- 4
- सफेद तिल- 3 चम्मच
- प्याज- 1
- टमाटर- 1 प्यूरी
- हरी मिर्च- 3
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
- नमक- स्वादानुसार
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- तेल- जरूरत के हिसाब
- हरा धनिया- 3 चम्मच
- लहसुन- 4 कलियां
- अदरक- 1 छोटा इंच
- जीरा- आधा चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. अब एक पैन में तिल को डालें और हल्का भून लें. ठंडा करने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर लहसुन और अदरक के साथ दरदरा पीस लें.
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और जीरा, प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब टमाटर प्यूरी डालें और मसाला तेल छोड़ने तक पकाएं.
- इस दौरान गैस हल्की रखें और फिर हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं. अब तैयार तिल का पेस्ट डालें और नमक डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
- पकाने के बाद इसमें उबले हुए आलू डालें और ग्रेवी में खुशबू आने तक पकाएं. आखिर में गैस बंद करके ऊपर से गरम मसाला डालें और हरा धनिया डालकर रोटी के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- शाम की चाय के साथ सर्व करें मेथी की कुरकुरी मठरी, बिना ज्यादा तेल इस्तेमाल किए इस तरह करें तैयार
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
10 mins agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
25 mins agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 hr agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 hr agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
3 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
3 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
18 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
21 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines