Aloo Paneer Masala Recipe: घर में मेहमान आ रहे हैं या कोई खास मौका है तो आप आलू और पनीर से एक स्वादिष्ट रेसिपी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए खास मसाले या अधिक मशक्कत की जरूरत नहीं होगी। आलू पनीर मसाला बनाने में सारा खेल सिर्फ ग्रेवी का है और इसे अगर आपने तैयार कर लिया तो खाने वाला चट से सारी सब्जी खा सकता है।
दरअसल, हम आलू पनीर मसाला (Aloo Paneer Masala) रेसिपी की बात कर रहे हैं। इसे बनाने में सिर्फ 15 मिनट और पकने में करीब 35 मिनट का समय लगता है। आइए सिर्फ 45 मिनट में तैयार हो जाने वाली आलू पनीर मसाला रेसिपी बताते हैं।
Aloo Paneer Masala Ingredients in Hindi
- पनीर
- आलू
- प्याज
- हल्दी
- टमाटर
- क्रीम
- मक्खन
- इलायची
- तेल
- लौंग
- तेजपत्ता
- दालचीनी
- काजू पेस्ट
- हरा धनिया
- जीरा पाउडर
- धनिया पाउडर
- अदरक-लहसुन पेस्ट
- लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
Aloo Paneer Masala Recipe in Hindi
सबसे पहले जरूरत में आने वाली समाग्री को इकट्ठा करें और सब्जी काट लें। इसके लिए पहले आपको 2 कप के करीब पनीर के चौकोर टुकड़े कर लें। ठीक इसी तरह से आलू को भी चौकोर में 2 कप के करीब काट लें। इसके बाद हरी धनिया के पत्ते और प्याज को भी काट लें।
अब गैस पर कड़ाही रखकर धीमी आंच पर गर्म कर लें। इसके बाद आपको पनीर और आलू को सुनहरे रंग में फ्राई करना है। पहले कड़ाही में आलू को फ्राई करें। इसके बाद पनीर को भी फ्राई करके प्लेट में निकाल लें।
गैस पर कोई दूसरी कड़ाही रखें और उसमें 1 टेबलस्पून मक्खन गर्म कर लें। इसके बाद दालचीनी, इलायची, लौंग, तेजपत्ता डालकर भुनें। इसके बाद कटी प्याजों को डालकर भूनें, फिर आपको अदरक और लहसुन का पेस्ट भी इसमें डालकर भून लेना है। अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर मिला दें।
इसके बाद मसालों में टमाटर प्यूरी भी मिला दें। इसे तब तक भूनें जब तक ग्रेवी में तेल चमकने ना लगे। तेल ऊपर आने के बाद काजू का पेस्ट डालकर भूनें। इसमें स्वादानुसार नमक और 1 कप के करीब पानी मिलाकर मिक्स करें। 1 मिनट तक उबाल आने दें और फिर फ्राई पनीर और आलू भी मिला दें।
दो मिनट के करीब पकाएं और फिर इसमें ताजी क्रीम के साथ पनीर घिसकर मिला दें। सर्व करने से पहले हरी धनिया के पत्ते से गार्निश कर लें। इस तरह से आलू पनीर मसाला रेसिपी तैयार हो जाएगी।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
7 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
13 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
14 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
14 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
17 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines