Aloo Methi Ki Sabji Recipe: सर्दी में मेथी और आलू की सब्जी खाने में बेहद स्वाद लगती है। लेकिन कई बार मेथी की सब्जी कड़वी हो जाती है। इसलिए आज हम आपको आलू-मेथी की केवल 15 मिनट में तैयार हो जाने वाली ऐसी रेसिपी बताएंगे जो स्वाद में भरपूर होने के साथ कड़वी नहीं होगी। सबसे पहले जान लीजिए की इस सब्जी के लिए आपको क्या-क्या आवश्यक सामग्री चाहिए।
आवश्यक सामग्री
- आलू- 4 छोटे
- तेल 3 चम्मच
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
- धनिया पाउडर, राई और जीरा ½ – ½ चम्मच
- लाल मिर्च, हल्दी और गरम मसाला ¼ – ¼ चम्मच
- ऑप्शनल- लहसुन अगर खाते हो तो 5 कली
- नमक- ½ चम्मच
मेथी लास्ट में डालें
कड़ाही पर तेल गरम करें। अगर लहसुन डालना है तो सबसे पहले इसे ही डालकर ब्राउन होने तक भून लें। फिर राई और जीरा डालना है। इसके चंद सेकंड बाद हरी मिर्च और आलू डालकर उन्हें मध्यम आंच पर दो से चार मिनट के लिए छोड़ दें। राई और जीरा को ज्यादा नहीं भूनना नहीं तो सब्जी कड़वी हो जाएगी। इसके बाद लाल मिर्च, नमक, हल्दी, धनिया, गरम मसाला सभी मसालों को डाल दें। लास्ट में मेथी डालकर इसे केवल 5 मिनट तक धीमी आंचकर पर ढककर रख दें। ढक्कन हटाकर चेक करें आलू गल गए हो तो सब्जी बनकर तैयार है। इसे रोटी, पराठा के साथ खाएं और लुत्फ उठाएं।
नोट: ध्यान रहे आलू का छिलका उतारकर उन्हें छोटा-छोटा काट लेना है। मेथी के डंठल अलग करके, उसकी पत्तियां धोकर पहले ही काटकर रखे लें। सबसे महत्वपूर्ण बात जिससे सब्जी कड़वी नहीं होगी तेल की मात्रा अधिक रखें और मेथी को बनाने से पहले नमक के पानी में अच्छे से धो लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 hr agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
2 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
5 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
6 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
7 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
9 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
23 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines