Aloo Methi Paratha: सिर्फ मेथी नहीं, आज ट्राय करें आलू के साथ नई पराठा रेसिपी, स्वाद में है बेहद स्वादिष्ट!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Aloo Methi Paratha Recipe: सर्दियों में ज्यादातर लोगों की पसंद पराठा होता है। इनमें सबसे ज्यादा मेथी, गोभी, मूली या आलू से बने पराठें को पसंद करने वाले लोगों हैं। इस मौसम में गरमा गरम नाश्ता खाना सभी को पसंद होता है।
अगर आप भी उनमें से हैं जो पराठा खाना काफी पसंद करते हैं तो आप मेथी पराठा ट्राय कर सकते हैं, लेकिन इस बार इसे एक नई रेसिपी के साथ बनाएं जिसमें आपको आलू भी मिलाना होगा। आज के नाश्ते में आप आलू मेथी पराठा बना सकते हैं। ये स्वाद में स्वादिष्ट और बनाने में आसान रेसिपी है। आइए आलू मेथी पराठा बनाने की रेसिपी बताते हैं।
आलू मेथी पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के पत्तों को तोड़कर या कट करके अच्छी तरह से पानी में धो लें। इसके बाद आटा गूंदने के लिए एक बर्तन में 2 कप के करीब आटा लें। इसमें नमक, हल्का सा तेल और मेथी के पत्तों को डालकर आटा गूंद लें। इसक बाद करीब 15 मिनट के लिए आटा ढककर छोड़ दें।
अब अंदर स्टफिंग के लिए 2 से 3 उबले हुए आलू लें। अगर उबले हुए नहीं है तो पहले उबाल लें। इसके बाद आलू को छीलकर अच्छी तरह से मैश करें। इसमें बारीक हरी मिर्च काटकर डालें, साथ ही प्याज और धनिया पत्तियों को भी बारीक काटकर मिला दें। मसालों में लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें।
अब पराठा बनाने के लिए गैस पर तवा या पैन रखें। अब आटे की लोई बनाकर उसे थोड़ा बेलें। इसके बाद इसमें आलू की बनाई स्टफिंग को डालकर अच्छे से चारों तरफ से फोल्ड कर दें। अब जिस तरह से आप रोटी बेलते हैं ठिक वैसे ही लेकिन आराम से इसे रोटी की तरह बेल लें। अब तवे पर रखकर पका लें। दोनों तरह से घी या मर्जी अनुसार तेल का यूज कर सुनहरा रंग होने तक पराठा पका लें। इस तरह से आलू मेथी का पराठा तैयार है, आप इसे हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
(Diazepam)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: