Aloe Vera Juice Benefits: हर रोज एलोवेरा जूस पीना सही या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

Aloe Vera Juice Benefits: हेल्दी रहने के लिए कई लोग अपनी डाइट में एलोवेरा जूस को शामिल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये आपकी हेल्थ के लिए कितना सही है? आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

Aloe Vera Juice Benefits

Aloe Vera Juice Benefits

Aloe Vera Juice Benefits: एलोवेरा जूस पीने के एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते हैं। साथ ही इसे रोज पीने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी भी जरूरी होती है। खासकर तब जब आप किसी हेल्थ से जुड़ी समस्या से परेशान होते हैं या फिर दवा ले रहे हैं। नवी मुंबई के खारघर में मेडिकल अस्पताल में डायटेटिक्स विभाग की डॉ. राजेश्वरी पांडा ने हर रोज एलोवेरा जूस पीने के कई सारे फायदे बताए। एलोवेरा जूस सर्दियों के मौसम में कई सारे फायदे दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि एलोवेरा जूस को पीने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

विज्ञापन

एलोवेरा जूस पीने के फायदे

कब्ज- एलोवेरा के रेचक गुण और एंथ्रा क्विनोन पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर रखता है। ये पेट में अच्छे बैक्टीरिया को एक्टिव करते हैं और कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

इर्रिटेबल बोवेल  सिंड्रोम (आईबीएस)- एलोवेरा कब्ज और दस्त जैसे आईबीएस के लक्षणों को कम कर सकता है।

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी)- ये सिरप सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स जैसे जीईआरडी के लक्षणों को कम कर सकता है।

विज्ञापन

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल- एलोवेरा टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों का ब्लड शुगर कंट्रोल में रखता है।

विज्ञापन

एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण- एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप एलोवेरा जूस का सेवन कर रहे हैं, तो ये ध्यान रखें की इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। साथ इसे लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें, हो सकता है कि आपको इससे एलर्जी हो जिसकी वजह से शरीर में सूजन और रेडनेस बढ़ जाए। इसे पीने के बाद अगर आपको शरीर में कोई अच्छा प्रभाव न दिखाई दे तो इसे पीना बंद कर दें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ