Aloe vera juice benefits: हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन हमेशा यंग और ग्लोइंग दिखे लेकिन उम्र के साथ चेहरे में झुर्रियां आने लगती हैं। कुछ लोग ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पार्लर जाते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खें अपनाते हैं। उन्हीं में से एक है एलोवेरा। अधिकतर आपने लोगों को एलोवेरा को चेहरे पर लगाते हुए देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं एलोवेरा जूस पीने से भी आपकी स्किन ग्लोइंग होती है।
हमारी डाइट का सीधा असर हमारी सेहत, शरीर और चेहरे पर पड़ता है। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम हेल्दी फूड खाएं। एलोवेरा जूस का सेवन करने से त्वाचा को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं हर रोज इस जूस के सेवन से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।
ये भी पढ़ें- बालों में रूसी की समस्या से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खा आएगा काम!
एंटी-एजिंग
एलोवेरा जूस में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। ये स्किन को एक्सफोलिएट करता है और चेहरे से झाइयों और झुर्रियों को दूर करता है।
पिंपल्स से छुटकारा
एलोवेरा में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं साथ ही इसका जूस पीने से शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है जिस वजह से चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स नहीं होते हैं।
aloe vera remove pimples from skin
पाचन तंत्र को करता है मजबूत
एलोवेरा जूस का सेवन करने से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। एलोवेरा जूस से खाना आसानी से पच जाता है और इससे गैस भी नहीं बनती है। अगर हमारा पाचन तंत्र सही तरह से काम नहीं करता है तो उसका सीधा असर हमारे चेहरे पर होता है जिस वजह से हमारी स्किन डल दिखने लगती है।
एलोवेरा जूस कैसे बनाएं
- एलोवेरा जूस बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा से जेल निकाल लें।
- अब एलोवेरा जेल, पानी और नींबू को एक ग्राइंडर में डालकर ग्राइंड कर लें।
- ग्राइंड करने के बाद एलोवेरा जूस को एक गिलास में छान लें।
- आपका फ्रेश एलोवेरा जूस बनकर तैयार है। आप इसे नाश्ते के बाद पी सकते हैं।
ये भी पढ़ें- चेहरे पर बेसन लगाने के 4 साइड इफेक्ट, कहीं ग्लोइंग स्किन पर पिंपल्स न हो जाएं
संबंधित खबरें
आम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
46 mins agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
4 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
5 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
7 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
22 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines